Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली प्रोफेसर की हत्या करने 1400km दूर से आया कपल:प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल की हत्या का मामला तीन दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी एक कपल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी प्रॉपर्टी विवाद के चलते करीब 1400 KM दूर पश्चिम बंगाल से दिल्ली आए थे। पॉल के पास पश्चिम बंगाल में एक संपत्ति थी, जो उसे नाना के मरने के बाद विरासत में मिली थी। इस संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपए है। आरोपी उस घर में किराएदार थे और संपत्ति पर इनकी नजर थी। हालांकि, पॉल उन पर घर खाली करने का दबाव डाल रहा थी। इसी वजह से कपल ने हत्या की साजिश रची ताकि उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सकें। शिवाजी कॉलेज में प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल का शव बुधवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला था। कपल मास्क पहनकर 30 मिनट फ्लैट में रहा पुलिस जांच के दौरान CCTV फुटेज में एक कपल फ्लैट में आता दिखाई दिया। दोनों करीब 30 मिनट तक फ्लैट के अंदर रहे। वे प्राइवेट कैब से आए थे और लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों से छठी मंजिल तक गए। शक से बचने के लिए वे अपने बच्चे को भी साथ लाए थे। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों प्रोफेसर से मिलने के बहाने दिल्ली आए थे। देवोस्मिता पॉल गुरुवार सुबह से फोन नहीं उठा रही थी देवोस्मिता की बहन देवरति पॉल ने गुरुवार को पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन सुबह से फोन नहीं उठा रही थीं। जब वह फ्लैट पर पहुंचीं तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर उन्होंने देवोस्मिता को मृत अवस्था में पाया। देवोस्मिता पॉल की शादी 2017 में हुई थी पुलिस के अनुसार, देवोस्मिता पॉल की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण चल रही थी। उनकी शादी साल 2017 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके वैवाहिक जीवन में अनबन रहने लगी थी। लगातार बढ़ते घरेलू विवाद के चलते साल 2022 में दंपती अलग हो गए। तब से देवोस्मिता अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही थीं, जबकि उनके पति बेंगलुरु में रहते हैं। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में महिलाओं-बुजुर्गों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध:साल 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 केस दर्ज; तमिलनाडु में 2023 की तुलना में 1.5% कम क्राइम नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2024 में देश में हुए क्राइम की रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। रिपोर्ट बताती है कि 2024 में मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामले में शीर्ष पर रही है। 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 में 13,366 थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Singapore Blocks 14 Anti-Indian Social Media Posts Following Investigations Into Inflammatory Content Originating From Overseas
    Next Article
    'वो किसी और ही जोन में जा रहे हैं', वरुण धवन ने अकेलेपन को बताया खतरा, सलमान खान की लेट नाइट पोस्ट पर किया कमेंट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment