Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दावा- श्रेयस अय्यर भारत के टी-20 कप्तान बनेंगे:सूर्यकुमार यादव को हटाया, तिलक उपकप्तान; वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका मिलेगा

    2 days ago

    1

    0

    श्रेयस अय्यर भारत के नए टी-20 कप्तान बन सकते हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है। वहीं बैटर तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाए जाने की संभावना है। भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए किया जाएगा। IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया जाएगा। 6 जून को होने वाली सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में अय्यर भी शामिल हो सकते हैं। श्रेयस की ढाई साल बाद टी-20 टीम में वापसी श्रेयस ने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। टीम कॉम्बिनेशन के चलते वे टीम से बाहर थे। इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन वर्ल्ड कप की तैयारियों के कारण उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला। अब लगभग ढाई साल बाद उनकी नेशनल टीम में वापसी हो रही है। IPL में इस सीजन 498 रन बनाए श्रेयस ने पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए हाल ही में खत्म हुए IPL 2026 में 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए। वे साल 2025 में भी पंजाब किंग्स को फाइनल तक ले जा चुके हैं, जहां उन्होंने 604 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को खिताब जिताया था और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को फाइनल में पहुंचाया था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया जाएगा। वे 1980 के दशक के अंत में सचिन तेंदुलकर के सिलेक्शन के बाद से भारतीय मेंस टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे। वैभव ने IPL 2026 में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं। सीनियर दौरे से पहले वे 9 से 21 जून तक श्रीलंका में अफगानिस्तान के साथ होने वाली ट्राई-सीरीज में इंडिया-ए के लिए खेलेंगे। वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी सूर्यकुमार बाहर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत के साथ भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना। सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके सूर्यकुमार ने 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। सूर्या ने 297 चौके, 179 छक्के और 58 कैच भी लिए हैं। सूर्या ने बतौर कप्तान 42 टी-20 जीते सूर्या की कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते , 8 हार और दो मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था। रोहित के बाद सूर्या को कप्तानी मिली थी वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी गई थी। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल भारतीय टीम को आयरलैंड के बेलफास्ट में 26 और 28 जून को 2 टी-20 मैच खेलने हैं। इसके बाद 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। -------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी इफेक्ट- इंडिया-ए की ट्राई सीरीज लाइव टेलीकास्ट होगी भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के मैच LIVE देखे जा सकेंगे। यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'India ke liye 15 saal khelna hai': DC's 'ziddi boy' Madhav Tiwari chases big dream
    Next Article
    'Great effort from everyone': Ollie Robinson opens up after England claw their way back against New Zealand

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment