'धमाल' में संजय दत्त से 10 करोड़ मांगने वाला बच्चा याद है? 19 साल बाद इतना बदल गया लुक
7 hours ago
बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों में से एक 'धमाल' एक बार फिर अपने चौथे पार्ट के साथ आ गई हैं. हाल ही में फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से बहुत प्यार मिला. साथ ही दर्शक इसके लिए बहुत एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि क्या आपको वो बच्चा याद हैं, जिसने 2007 की 'धमाल' में संजय दत्त 10 करोड़ की मांग की थी? करीब 19 साल बाद वो बहुत बदल चुका हैं, इसी बीच आइए उसके बारे में जानते हैं. ट्रेलर लॉन्च में दिखा बच्चे ने लूटी लाइमलाइट हाल ही में फिल्म के ट्रेलर में फिल्म के चाइल्ड एक्टर की झलक देखने को मिली. इसके बाद लोग उसे देखकर उस बच्चे को याद करने लगे, जिसने 'धमाल' में संजय दत्त से 10 करोड़ रुपये मांगे थे. करीब 19 साल बाद उस बच्चे को पर्दे पर देख लोग बहुत खुश हो रहे हैं. हाल ही में ट्रेलर लॉन्च में भी उसकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया. View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) हालांकि 'धमाल' में 10 करोड़ मांगने वाले उस बच्चे का नाम साहिल चौहान था, जिसने फिल्म में हिमेश रेशमिया के फैन की भूमिका निभाई थीं. 19 साल पहले उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था. वहीं इतने सालों बाद फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर रियांश दाभी को चुना गया, जिसकी एक्टिंग भी पसंद की जा रही हैं. ये भी पढ़ें: कितनी पढ़ी-लिखी हैं 'मैं वापस आऊंगा' की शरवरी वाघ? 16 साल में शुरू किया करियर फिल्म के बारे में बता दें कि फिल्म की कहानी 2007 से शुरू हुई थी, जब 'धमाल' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी. इसके बाद 2011 में इसका सीक्वल 'डबल धमाल' रिलीज हुआ और 2019 में 'टोटल धमाल' आई. पहले और दूसरे पार्ट में संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आए. वहीं तीसरे में अजय देवगन की एंट्री हुई. अब इसका चौथा पार्ट भी 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाला है, जिससे दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं. ये भी पढ़ें: Deool Band 2 Box Office Day 23: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने कमाया 550 परसेंट प्रॉफिट, जल्द बनाएगी ये एक और रिकॉर्ड
Click here to Read more
