Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Thursday Box Office: गुरुवार को 'पेद्दी' की भी हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म से पिछ़़ड़ी 'है जवानी...' 'बंदर' हुई बेहाल, जानें- कलेक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    अभी थिएटर में कई फिल्में चल रही हैं, जिनमें कम बजट से लेकर बड़े बैनर की फिल्में शामिल हैं. इनमें जहां राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो वहीं अनुराग कश्यप की 'बंदर' को क्रिटिक्स की तारीफ मिलने के बावजूद टिकट खिड़की चंद लाख कमाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है. वहीं है जवानी को इश्क होना है ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार, 10 जून को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है? 'पेद्दी' ने दूसरे गुरुवार को कितनी कमाई की?बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि वीकडेज में इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई फिर भी इसने खूब नोट छापे. वहीं अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुक है. बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'पेद्दी' ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 6.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसकी 8 दिनों की कुल कमाई अब 193.55 करोड़ रुपये हो गई है. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन? डेविड धवन निर्देशित और वरुण धवन स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है. इसने सिनेमाघरों में रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है. वहीं इसकी कमाई की बात करें तो इसने ओपनिंग वीकेंड तक तो अच्छी कमाई की लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव बना रहा. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 2.60 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 36.85 करोड़ रुपये हो गई है. ये भी पढ़ें:-11 सालों से एक अदद हिट को तरस रही हैं कंगना रनौत, जानें- 'भारत भाग्य विधाता' एक्ट्रेस की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ‘बंदर’ ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन? अनुराग कश्यप निर्देशित और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. क्रिटिक्स की तारीफ़ के बावजूद फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सफल नहीं हो पाई है. 'बंदर' एक सीरियस लीगल ड्रामा है, और अब जब इसे सिनेमाघरों में लगे हुए पूरा एक हफ़्ता हो चुका है लेकिन ये रिलीज के 7 दिन बाद भी 5 करोड़ तक नहीं कमा पाई है. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 7वें दिन बंदर ने 0.25 करोड कमाए हैं. इसी के साथ बंदर की एक हफ्ते की कुल कमाई 3.65 करोड़ रुपये हो गई है. ऑब्सेशन ने दूसरे गुरुवार कितनी की कमाई? हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ऑब्सेशन को भारतीय दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई की है. यहां तक कि बॉलीवुड फिल्मों पर भी ये भारी पड़ रही है. वहीं अब इसने सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ऑब्सेशन ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इसका 14 दिनों का कुल कलेक्शन अब 49.80 करोड़ रुपये हो गया है. ये भी पढ़ें:-सेंसर बोर्ड का बड़ा सरप्राइज, 'भारत भाग्य विधाता' समेत इन 3 फिल्मों को मिला 'Zero Cut' सर्टिफिकेट
    Click here to Read more
    Prev Article
    Peddi BO Day 8: 'पेद्दी' की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल
    Next Article
    Moto G Max 5G Launched With 5,200mAh Battery, 200-Megapixel Rear Camera: Price, Specifications

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment