TMC Crisis Live: TMC का भाग्य होगा तय, स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे बागी MP, रियल तृणमूल कौन?
3 hours from now
TMC Crisis Live News: पश्चिम बंगाल की सियासत में तृणमूल कांग्रेस का संकट अब सबसे बड़े मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. पार्टी के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर खुद को 'रियल TMC' के रूप में मान्यता देने की मांग करने वाले हैं. इस पूरे घटनाक्रम ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की नेतृत्व क्षमता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. काकोली घोष दस्तिदार के नेतृत्व में करीब 20 सांसदों का गुट खुलकर सामने आ चुका है. इतना ही नहीं, इस गुट ने बीजेपी नेतृत्व वाले NDA को समर्थन देने के संकेत भी दिए हैं. पार्टी के भीतर सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी लगातार बढ़ रही है, जिससे बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है.
Click here to Read more

.png)