TMC के बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे:बंगाल भाजपा प्रभारी और लोकसभा स्पीकर से मिले 20 सांसद; काकोली बोलीं- NDA का समर्थन करेंगे
16 hours ago
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के बाद रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने कहा कि हमने संसद में अलग बैठने की मांग की है। हम ‘नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी’ में शामिल हो रहे हैं। हम NDA के साथ काम करेंगे। काकोली का दावा है कि उनके पास 22 लोकसभा सांसदों का समर्थन है। इससे पहले बागी गुट की केंद्रीय मंत्री और बंगाल में भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर बैठक भी हुई। उधर, TMC के सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष भी बिरला के आवास पर पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ 20 सांसदों या 60 विधायकों से नहीं बनी। ममता बनर्जी ने ही इस पार्टी को खड़ा किया है, इसलिए वही असली पार्टी हैं। TMC के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लेटर लिखकर कहा कि सदन में TMC को केवल एक पार्टी के रूप में देखा जाए। किसी दूसरे गुट को मान्यता न दी जाए। TMC के कुल 28 लोकसभा सांसद हैं। इसके अलावा 13 राज्यसभा सांसदों में से 4 ने इस्तीफा दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी है। आज के बड़े अपडेट्स 19 बागी लोकसभा सांसदों के नाम… राजनीतिक पार्टी का अलग गुट बनाने का नियम दल-बदल कानून (10वीं अनुसूची) के तहत अलग गुट को मान्यता तभी मिलती है। जब पार्टी के कम से कम दो-तिहाई विधायक या सांसद उसके साथ हों। TMC के मामले में अभी यह स्थिति है…
Click here to Read more

.png)