Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप आज से:इंग्लैंड-श्रीलंका में पहला मैच: ओपनिंग सेरेमनी में ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन परफॉर्म करेंगी

    2 hours ago

    1

    0

    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड विमेंस और श्रीलंका विमेंस के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्टेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन परफॉर्म करेंगी। इसके बाद मैच शुरु होगा। इंग्लैंड की कमान नैट सिवर-ब्रंट के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की अगुवाई चमारी अट्टापटू करेंगी। हेड टु हेड: इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशन मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं। इसमें इंग्लैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 2 मैच ही अपने नाम कर सकी। टी-20 वर्ल्ड कप में की बात करें तो इंग्लैंड और श्रीलंका 2 बार आपस में भिड़ी हैं। दोनों बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डैनी व्याट ने सबसे ज्यादा रन बनाए, सोफी एक्लेस्टन बेस्ट गेंदबाज टी20 में इंग्लैंड के लिए डैनी व्याट हॉज हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 180 मैचों में 129.03 की स्ट्राइक रेट से 3369 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 124 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टन ने इंग्लैंड की टॉप विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 106 टी20 मैचों में 6.03 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 144 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 18 रन देकर 4 विकेट है। चमारी अट्टापटू श्रीलंका की ट्रंप कार्ड श्रीलंकाई टीम काफी हद तक अपनी कप्तान चमारी अट्टापटू पर निर्भर हैं। रिकॉर्ड्स भी कुछ ऐसा ही बताते हैं। ऑलराउंडर अट्टापटू ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। उन्होेंने टी-20 में 157 मैचों में 110.9 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 3752 रन बनाए हैं। इस दौरान 119* रन उनका बेस्ट स्कोर है। इतने ही मैचों में उन्होंने 6.66 की इकोनॉमी से 71 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 29 रन देकर 4 विकेट रहा है। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। इसके अलावा ICC.TV भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। दैनिक भास्कर एप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स, रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स पढ़े जा सकेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड विमेंस: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स, डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, चार्लोट डीन (उपकप्तान), डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन बेल, इसी वॉन्ग, लॉरेन फीलर। श्रीलंका विमेंस: चमारी अट्टापटू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, इमेशा दुलानी, चेतना विमुक्ति।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज दो मैच:कनाडा और बोस्निया पहली बार आमने-सामने; 96 साल बाद वर्ल्ड कप में अमेरिका और पराग्वे की भिड़ंत
    Next Article
    Steven Spielberg reveals inspiration behind 'Disclosure Day'

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment