विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में IND Vs PAK:भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 6 बार हराया
19 hours ago
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। एजबेस्टन स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। भारत पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा था। वहीं पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच 16 टी-20 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 13 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं। पिछले साल पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम अब टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लगातार दूसरा ICC खिताब हासिल करना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम हाल ही में बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में पहुंची है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी। पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इमन फातिमा, इरम जावेद, तुबा हसन, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल।
Click here to Read more
.jpeg)
