Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    विमेंस वर्ल्डकप- पाकिस्तान पर जीत से भारत 3 विकेट दूर:स्कोर-91/7, चरणी को तीसरा विकेट; भारत ने 171 रन का टारगेट दिया

    20 hours ago

    1

    0

    भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 171 रन का टारगेट दिया है। एजबेस्टन में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 15 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए हैं। नशरा संधू और आलिया रियाज पिच पर हैं। दीप्ति शर्मा ने गुल फिरोजा (12 रन) और आयशा जफर (12 रन) को आउट किया। श्री चरणी ने सायरा जबीन, नतालिया परवेज और रामीन शमीम को पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा ने मुनीबा अली (41 रन) को रनआउट किया। शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को शून्य पर आउट किया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए। 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 विकेट मिले। इस मुकाबले में भी टॉस के दौरान भारत और पाकिस्तान की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच नो-हैंडशेक जारी है। ऐसा चौथी बार हुआ। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़। पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रामीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India restricts deployment of seafarers to conflict zones, Shipping authority issues fresh advisory
    Next Article
    बालाकोट में पाक रेंजर्स ने दागी गोल‍ियां, भारतीय सेना ने बरसाये इतने गोले, भागने को हुए मजबूर

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment