Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    वर्ल्ड अपडेट्स:इक्वाडोर के फिशिंग पोर्ट पर भीषण आग, 20 से ज्यादा नावें जलकर राख; 2 लोग घायल

    6 hours ago

    1

    0

    इक्वाडोर के मांटा फिशिंग पोर्ट पर शनिवार को भीषण आग लग गई। आग एक नाव से शुरू होकर तेजी से आसपास खड़ी दूसरी नौकाओं तक फैल गई। हादसे में 20 से ज्यादा नावें जलकर खाक हो गईं। हादसे में अब तक 2 लोगों के घायल होने की खबर हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई नावें आग की लपटों में घिरी दिखाई दीं। पोर्ट से काले धुएं का बड़ा गुबार उठता नजर आया। आग के दौरान कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। कुछ लोगों ने कम से कम 8 धमाके होने का दावा किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग सबसे पहले एक फिशिंग बोट में लगी थी। इसके बाद आग तेजी से दूसरी नौकाओं तक फैल गई। इमरजेंसी सर्विसेज को दोपहर से पहले आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने कई घंटों तक राहत और बचाव अभियान चलाया। इक्वाडोर की नेशनल पुलिस ने कहा है कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। मांटा शहर इक्वाडोर के प्रशांत तट पर स्थित है और इसे देश का बड़ा फिशिंग हब माना जाता है। टूना मछली कारोबार के कारण इसे ‘टूना कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ भी कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका के ओहियो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोगों को लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में शनिवार को एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि संदिग्धों की तलाश जारी है। टोलेडो पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कई लोग गोली लगने से घायल मिले। हालांकि अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि कुल कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है। पुलिस ने घटना के कारणों या संदिग्धों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लगातार फायरिंग की आवाज सुनाई दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखते हुए इधर-उधर भागते दिखे। एक प्रत्यक्षदर्शी केविन बेरी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पास के आर्बोरेटम में लाइव म्यूजिक सुन रहे थे, तभी अचानक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। कई लोग लोग जमीन पर लेट गए। कुछ भागे। बेरी के अनुसार, उन्होंने पांच घायलों को देखा, जिन्हें गोली लगी थी। एक हथियार भी पड़ा था, जिसे किसी ने फेंक दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Is Israel spying on US? Iran talks come under spotlight as espionage concerns grow
    Next Article
    कौन हैं भारतीय मूल के AI एक्सपर्ट श्रीराम कृष्णन, डोनाल्ड ट्रंप सरकार को दे दिया बड़ा झटका

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment