Video: गर्मी में भी दिखना है स्टाइलिश? भारी गहनों को कहें 'नो', इन 5 लाइटवेट ज्वेलरी ट्रेंड्स को करें ट्राई
4 hours from now
SummerJewellery Tips: भीषण गर्मी और हीटवेव के इस मौसम में पसीना और स्किन इन्फेक्शन फैशन का मजा किरकिरा कर देते हैं. हीटवेव के दौर में अगर ज्वेलरी सही चुनी जाए तो वह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि राहत भी दे सकती है. ज्वेलरी ब्रांड नॉएरा की फाउंडर मेहर जेटली कहती हैं कि गर्मियों का मंत्र है लाइट, कूल और स्किन-फ्रेंडली एक्सेसरीज. उनके मुताबिक भारी हार, बड़े झुमके और चिपकने वाली मेटल ज्वेलरी पसीना, जलन और एलर्जी बढ़ा सकती है. इसलिए इन्हें अवॉयड करना बेहतर है. मेहर सुझाव देती हैं कि हल्की लेयरिंग चेन, छोटे स्टड और मिनिमल इयररिंग्स गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं. अच्छी क्वालिटी वाले ब्रास से बनी ज्वेलरी पसीने में भी ज्यादा खराब नहीं होती. वहीं असली पत्थरों और मोतियों वाली ज्वेलरी न सिर्फ हल्की होती है, बल्कि छूने पर हल्की ठंडक का एहसास भी दे सकती है. नीले और हल्के रंगों वाले स्टोन मन को भी शांत महसूस कराते हैं. मेहर का साफ संदेश है गर्मियों में ज्वेलरी छोड़िए नहीं, बस स्मार्ट और स्किन-सेफ चुनाव कीजिए.
Click here to Read more
