Video: मौत को दी मात, करोड़ों का पैकेज ठुकराया! ब्रेन स्ट्रोक-पैरालिसिस से लड़कर AI सिखा रहे प्रो.शिवम
4 hours from now
Inspiring Story Of Shivam Gupta AI professor: नई दिल्ली की दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) में प्रोफेसर शिवम गुप्ता आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पढ़ा रहे हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर आम नहीं रहा. मेरठ में जन्मे और बागपत के बड़ौत के रहने वाले शिवम बचपन से ही गंभीर मेडिकल ट्रॉमा से जूझते रहे. ब्रेन स्ट्रोक, पैरालिसिस और 8 फ्रैक्चर के कारण उनका बचपन अस्पतालों और फिजियोथैरेपी के बीच बीता, 11वीं-12वीं तक की पढ़ाई भी घर से होम ट्यूशन के जरिए करनी पड़ी. संघर्ष के बीच उन्होंने बीटेक किया, GATE निकाला और आईआईटी बॉम्बे में टेक्निकल असिस्टेंट बनकर खास तौर पर हिंदी मीडियम छात्रों को प्रोग्रामिंग सिखाई. इसके बाद आईआईएससी बेंगलुरु से एमटेक पूरा किया. दिल्ली लौटने पर 35 लाख रुपये के कॉरपोरेट पैकेज को ठुकराकर उन्होंने 24,000 रुपये की गेस्ट फैकल्टी नौकरी चुनी. NSUT, इंडियन आर्मी के ऑफिसर्स ट्रेनिंग और UPSC चयन के बाद अब DSEU में वे युवाओं को स्किल और हौसले की नई परिभाषा दे रहे हैं.
Click here to Read more
