Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण

    1 week ago

    1

    0

    Can A Slim Person Be Fat From Inside: कई लोग ऐसे होते हैं जो बाहर से बिल्कुल दुबले-पतले और फिट दिखाई देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके शरीर में फैट नहीं है, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों के शरीर में अंदरूनी अंगों के आसपास खतरनाक फैट जमा हो जाता है, जिसे विसरल फैट कहा जाता है. ऐसे लोगों को मेडिकल भाषा में थिन आउटसाइड, फैट इंसाइड भी कहा जाता है. क्या होता है विसरल फैट? यानी कोई व्यक्ति देखने में स्लिम हो सकता है, उसका बीएमआई भी सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर उसकी लाइफस्टाइल खराब है, खानपान अनहेल्दी है, फिजिकल एक्टिविटी कम है या वह ज्यादा शराब और स्मोकिंग करता है, तो शरीर के अंदर चुपचाप फैट जमा होने लगता है. यही छिपा हुआ फैट बाद में कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. डाइटिशियन एलिसन क्लार्क के मुताबिक, कमर के आसपास जमा होने वाला फैट अक्सर विसरल फैट होता है. यही वजह है कि कई बार पतले दिखने वाले लोगों में भी बीयर बेली जैसी समस्या दिखाई देने लगती है. क्या हमारे लिए यह नुकसानदायक है? इम्यूनोलॉजिस्ट डॉ. जेन्ना मैकिओची अपनी किताबयोर ब्लूप्रिंट फॉर स्ट्रॉन्ग इम्युनिटी में बताती हैं कि शरीर के हाथ, पैर और त्वचा के नीचे जमा फैट को सबक्यूटेनियस फैट कहा जाता है, जो अपेक्षाकृत कम खतरनाक माना जाता है. लेकिन विसरल फैट सीधे अंदरूनी अंगों के आसपास जमा होता है और शरीर के लिए ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है. हिडन फैट से क्या होती है दिक्कत? एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह हिडन फैट सिर्फ वजन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहता. यह शरीर में हार्मोनल बदलाव और इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की 2021 की रिसर्च के अनुसार, विसरल फैट फैटी लिवर डिजीज का भी संकेत हो सकता है. कैसे इसका पता लगा सकते हैं? डॉक्टर्स के मुताबिक, सिर्फ वजन देखकर हेल्थ का अंदाजा लगाना सही नहीं है. अगर किसी व्यक्ति की कमर का आकार ज्यादा बढ़ रहा हो, पेट बाहर निकल रहा हो या लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत हो, तो यह अंदरूनी फैट का संकेत हो सकता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि कमर की माप नियमित रूप से चेक करनी चाहिए, क्योंकि यह विसरल फैट का पता लगाने का आसान तरीका माना जाता है. इसे भी पढ़ें - Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत? इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस छिपे हुए फैट को कम करने के लिए सख्त डाइटिंग से ज्यादा जरूरी है. सही लाइफस्टाइल अपनाना. मेडिटेरेनियन डाइट, पर्याप्त नींद, नियमित वॉक और एक्सरसाइज काफी मददगार मानी जाती है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रोजाना हल्की फिजिकल एक्टिविटी और मसल्स मजबूत करने वाली एक्सरसाइज शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती हैं और अंदर जमा खतरनाक फैट को कम करने में मदद कर सकती हैं. इसे भी पढ़ें - जहां बन रहा खाना वहीं पनप रही बीमारी, क्या आपके बच्चों को भी बीमार कर रही किचन की सिंक? Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Comb Cleaning: ગંદો કાંસકો વાળમાં જવાથી વધી શકે છે સમસ્યા, જાણો કેટલા દિવસમાં ધોવું જોઈએ હેરબ્રશ; જાણો રીત
    Next Article
    Kidney Disease: 2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा

    Related Health Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment