Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    White House में एलियन के साथ दिखे डोनाल्ड ट्रंप! सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, जानिए क्या है सच?

    4 hours ago

    1

    0

    Trump Meet Alien: सोशल मीडिया पर रविवार को एक ऐसी तस्वीरों की सीरीज वायरल हो गई, जिसने इंटरनेट पर साजिशों और अटकलों का तूफान खड़ा कर दिया. दावा किया गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में कुछ रहस्यमयी इंसान जैसे दिखने वाले लोगों से मुलाकात कर रहे थे. तस्वीरों में ट्रंप तीन बेहद गोरे रंग, लंबे प्लेटिनम-सफेद बालों और लाल सैन्य शैली की पोशाक पहने लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इन्हें लेकर तरह-तरह के दावे करने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने इन रहस्यमयी शख्सियतों को 'नॉर्डिक एलियन' बताया, तो कुछ ने उन्हें 'रेप्टिलियन' या इंसान नहीं बल्कि किसी दूसरी दुनिया का प्राणी तक कह दिया. देखते ही देखते तस्वीरें एक्स, रेडिट और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गईं. मामला तब और गरमा गया जब पत्रकार जॉन स्टीवर्ट ने दावा किया कि ये तस्वीरें कुछ समय के लिए ऑनलाइन दिखाई दी थीं, लेकिन बाद में हटा दी गईं. इस दावे ने साजिशों को और हवा दे दी. हालांकि, अब तक इन तस्वीरों की प्रामाणिकता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. कई यूजर्स का मानना है कि ये तस्वीरें एआई से बनाई गई हो सकती हैं, जबकि कुछ लोग अब भी इन्हें किसी बड़े रहस्य से जोड़कर देख रहे हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Germany vs Curacao Dream11 Prediction: Fantasy Football Tips, Playing XI, Captain Picks for FIFA World Cup 2026 Group E Match
    Next Article
    फ्रीजर में गूंथा हुआ आटा रखने से क्या होता है? जानें कितने घंटे बाद बनी रोटी खाना सेहत के लिए है सुरक्षित

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment