Women’s T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच में हरमनप्रीत कौर का पहला रन ही होगा सबसे खास, टूट जाएगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hours ago
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का पहला रन उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि लेकर आ सकता है. महिला T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड फिलहाल मिताली राज के नाम दर्ज है. मिताली ने टूर्नामेंट में 726 रन बनाए थे. हरमनप्रीत कौर भी अब तक 726 रन बना चुकी हैं और इस रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी हैं. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जैसे ही हरमनप्रीत अपना पहला रन बनाएंगी, वह मिताली राज को पीछे छोड़कर महिला T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगी. पाकिस्तान के खिलाफ 200 रन पूरे करने का मौका हरमनप्रीत कौर के पास इस मुकाबले में एक और खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. उन्होंने महिला T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 15 मैचों की 12 पारियों में 194 रन बनाए हैं. यदि वह इस मैच में 6 रन और बना लेती हैं तो पाकिस्तान के खिलाफ महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 रन पूरे कर लेंगी. महिला T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाजों में मिताली राज पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में 315 रन बनाए हैं. यह भी पढ़ें- कल से शुरू होगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप, कब होगी IND vs PAK महाटक्कर? एक क्लिक में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल इस सूची में दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 10 मैचों में 239 रन बनाए हैं. वहीं हरमनप्रीत कौर 194 रन के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं और आगामी मैच में इस आंकड़े को और बेहतर करने का मौका उनके पास होगा. हरमनप्रीत कौर महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं. वह महिला क्रिकेट में 200 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने से सिर्फ तीन मैच दूर हैं. यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बाला, लेकिन इतिहास रचने से चूके अब तक 197 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हरमनप्रीत ने 4075 रन बनाए हैं. उनके नाम इस प्रारूप में 1 शतक और 17 अर्धशतक भी दर्ज हैं. यदि वह टूर्नामेंट में तीन मैच खेलती हैं तो महिला क्रिकेट में 200 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बन जाएंगी.
Click here to Read more

.jpeg)