88 लाख रुपये खर्च, लेकिन सड़क की उम्र बस 3 दिन! हाथों से उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने खोली निर्माण की पोल
1 week ago
Rajasthan Road Construction: अलवर जिले के मुंडावर क्षेत्र में करीब 88 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने के महज तीन दिन बाद ही इसकी परत उखड़ने लगी और कई जगहों पर सामग्री हाथों से ही निकल रही है. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे घटिया निर्माण का उदाहरण बताया है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण नई सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई. मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और उन्होंने संबंधित विभाग से जांच की मांग की है. वहीं, इस घटना ने सरकारी विकास कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं.
Click here to Read more
