Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    आज CSK और SRH के बीच भिड़ंत, जानें चेन्नई-हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

    2 weeks ago

    1

    0

    आईपीएल 2026 में आज सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है. चेपॉक यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें भिड़ेंगी. अगर हैदराबाद की टीम यह मैच जीत लेती है तो सीधे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी. चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा. उनके लिए मामला करो या मरो का है. प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें नंबर पर है. चेन्नई ने अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान छह मैच जीते हैं और इतने ही मैचों में हार का सामना किया है. सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में सात जीत के साथ तीसरे स्थान पर है. अगर हैदराबाद की टीम आज हार जाती है, फिर भी प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं होगी. इस सीजन दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है. इससे पहले जब हैदराबाद के होम ग्राउंड पर दोनों टीमें भिड़ी थीं तो चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था. तब सनराइजर्स ने 10 रनों से बाजी मारी थी. चेन्नई एकदम जीता हुआ मैच हारी थी. अब चेन्नई के पास उस हार का बदला लेने का मौका है. चेपॉक की पिच रिपोर्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार रहती है. दोनों टीमें आज दो-दो स्पिनर्स को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकती हैं. चेन्नई में पिछले कुछ दिनों से मौसम थोड़ा अस्थिर रहा है, लेकिन मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. यह मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेला गया था. मैच प्रिडिक्शन हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है. मैच में चेन्नई की जीत की उम्मीद ज्यादा है. हालांकि, हैदराबाद तगड़ी टीम है. ऐसे में मैच के रोमांचक होने के पूरे आसार हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, डियान फॉरेस्टर/एमएस धोनी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा/अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे यह भी पढ़ें- आज IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी? चेपॉक में CSK का SRH से मैच; माही का होगा आखिरी मुकाबला?
    Click here to Read more
    Prev Article
    ... तो हम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगे, क्यों ऐसा बोले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग?
    Next Article
    आज IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी? चेपॉक में CSK का SRH से मैच; माही का होगा आखिरी मुकाबला?

    Related Sport Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment