Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    आखिरी बार बड़े पर्दे पर कब दिखे थे गोविंदा, बजट का 2 फीसदी भी नहीं कमा पाई थी फिल्म

    20 minutes from now

    1

    0

    Govinda Film: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए तरस गए हैं. बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा फैंस से सोशल मीडया पर रूबरू होते रहते हैं और कहीं आते जाते भी वो फैंस से टकरा जाते हैं. लेकिन उनका जादू साल 2019 के बाद से स्क्रीन पर देखने को नहीं मिला है. उनकी आखिरी फिल्म सात साल पहले रिलीज हुई थी. हालांकि उसकी ऐसी दुर्दशा हुई थी कि वो बजट का 2 फीसदी भी नहीं वसूल पाई थी. आखिरी बार इस फिल्म में दिखे थे गोविंदा 80 के दशक के बीच में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले गोविंदा का 90 के दशक में हिंदी सिनेमा पर एक तरफा जलवा रहा. अदाकारी के साथ-साथ अपने बेहतरीन डांस, एक्सप्रेशन और शानदार कॉमेडी से भी वो लोगों के दिलों में समा गए और बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 बने. हालांकि 2000 के दशक के बाद उनका जादू फीका पड़ता गया. 63 वर्षीय गोविंदा आखिरी बार फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे. हैरानी की बात ये है कि कई फैंस को तो उनकी इस फिल्म के बारे में पता तक नहीं है. ये फिल्म कब आई और कब उतर गई ये जानकारी बहुत कम फैंस को ही है. View this post on Instagram A post shared by Govinda (@govinda_herono1) ये भी पढ़ें: मेरा काम बोलेगा, लफ्ज नहीं...', गोविंदा ने नेगेटिव कैंपेन पर पहली बार तोड़ी चुप्पी बजट का 2 फीसदी भी नहीं कमा सकी गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा 18 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन CBFC के पूर्व चेयरमैन और फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने किया था. फिल्म में गोविंदा ने विजेंद्र प्रताप सिंह नाम का किरदार निभाया था जो दर्शकों को बिल्कुल भी रास नहीं आया था. इसके डायरेक्टर होने के साथ-साथ पहलाज इसके प्रोड्यूसर भी थे. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसका बजट करीब 19 करोड़ रुपये था जबकि इसकी कमाई सिर्फ 19 लाख रुपये हुई थी. जो बजट का महज एक फीसदी है. ये भी पढ़ें: 'हम जैसों को गरीबी से उठाकर...', पहलाज निहलानी के निधन पर भावुक हुए गोविंदा, दिया फर्स्ट रिएक्शन इस फिल्म से कमबैक करेंगे गोविंदा साल 1986 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले गोविंदा ने अपने करियर में हीरो नंबर 1, आंखें, खुदगर्ज, राजा बाबू, दीवाना मस्ताना, आंटी नंबर 1, दूल्हे राजा, साजन चले ससुराल, पार्टनर, स्वर्ग, कुली, शोला और शबनम सहित कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वो 'दुनियादारी' नाम की फिल्म से कमबैक करने वाले हैं. इसमें संजय दत्त और तब्बू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉलीवुड न्यूज़: आलिया भट्ट ने 'Alpha' के धांसू टीज़र में अपने खतरनाक एक्शन अवतार से उड़ाए होश
    Next Article
    Dhamaal 4: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे अजय देवगन, इस दिन रिलीज होगी 'धमाल 4'

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment