अभिजीत बोले-सरकार पोस्ट हटा सकती है, हमें मिटा नहीं सकती:कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन; युवक हिट लेकर पहुंचा, आंदोलनकारियों ने हटाया
1 week ago
NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। इस बीच एक शख्स CJP के विरोध में हिट (कॉकरोच मारने वाला) लेकर आया। उसे बाहर कर दिया गया। उधर प्रदर्शन वाली जगह पर नेटवर्क की समस्या है। यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे। कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, 4 तस्वीरें… सुबह- 7:45 बजे: अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे सुबह- 10:30 बजे, अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पहुंचे दोपहर-12:00 बजे, अभिजीत मंच पर खड़े हुए, शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी दोपहर- 12:30 बजे, CJP का दावा- हजारों प्रदर्शनकारी शामिल जमीन पर उतर रही कॉकरोच पार्टी; कौन-कौन साथ, आगे का रोडमैप, सरकार कैसे निपटेगी; 9 सवालों में पूरी कहानी कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Click here to Read more

