Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अफगानिस्तान-ए और इंडिया-ए का मैच बारिश के चलते रुका:अफगानिस्तान को 12 ओवर में 117 रन चाहिए, भारत की ओर से गायकवाड-तिलक की फिफ्टी

    15 hours ago

    1

    0

    इंडिया-ए ने ट्राई वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान-ए को 350 रन का टारगेट दिया। जिसे बारिश के कारण रिवाइज करके 38 ओवर में 294 रन कर दिया गया। अफगान टीम ने जवाब में 25.5 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। फिलहाल बारिश की वजह से मैच रुका हुआ है। इंडिया-ए ने गुरुवार को दांबुला में पहले बैटिंग करते हुए 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए ओपनर प्रभसिमरन सिंह (84), ऋतुराज गायकवाड (66) और तिलक वर्मा (66) ने अर्धशतक लगाए। अफगानिस्तान के अब्दुल्लाह अहमदजई ने 5 और फरमनुल्लाह सफी ने 3 विकेट झटके। वैभव सूर्यवंशी ने 22 बॉल पर 44 रन बनाए भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बॉलर्स फ्रेंडली कंडीशंस में प्रभसिमरन सिंह के साथ 43 बॉल पर 74 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। 3 भारतीय बैटर्स ने फिफ्टी लगाई भारतीय टीम की ओर से ओपनर प्रभसिमरन सिंह (84 रन), ऋतुराज गायकवाड (66 रन) और तिलक वर्मा (66 रन) ने अर्धशतक लगाए। सूर्यांश शेडगे ने 40 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह अहमदजई ने 5 विकेट झटके। फरमनुल्लाह सफी को 3 सफलताएं मिलीं। एक विकेट कप्तान इमरान मीर को मिला। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bharathiraja funeral: Ilaiyaraaja’s brother slams filmmaker`s family - Watch
    Next Article
    जले हुए दूध के भगोने की काली परत मिनटों में होगी साफ! सिरका, बेकिंग सोडा और नींबू का ये देसी जुगाड़ चमका देगा बर्तन

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment