Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'

    3 hours from now

    1

    0

    Shubman Gill Statement: भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट 06 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मैच तीसरे दिन खत्म हो गया. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम टीम ने एक पारी और 300 रनों से जीत अपने नाम की. यह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत रही, जिसके बाद कप्तान गिल ने बड़ा बयान दिया. 'मुकम्मल जीत' गिल ने इसे मुकम्मल जीत बताया. पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारे लिए मुकम्मल जीत है, हमने सभी बॉक्स टिक किए. इससे बहुत खुश हूं." क्यों दिया फॉलोऑन? गिल से फॉलोऑन देने के बारे में पूछा गया. इसका जवाब देते उन्होंने कहा, "बहुत गर्मी थी. अगर हम उन्हें लंच से पहले आउट कर लेते हैं, तो हम फॉलोऑन देंगे, नहीं तो हम कुछ और सेशन बैटिंग करते." कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई पहले बैटिंग करके बड़ा टोटल बनाना गिल ने कहा, "सिंपल है, जब आप पहले बैटिंग करने की पोजीशन में होते हैं, तो बड़ा टोटल बनाइए." गिल ने आगे युवा खिलाड़ियों को लेकर बात करते हुए कहा, "बल्लेबाजी ग्रुप पर ज्यादा दबाव है, हम अनुभव हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अलग-अलग स्थितियों में कौन सा खेल हमारे लिए कारगर साबित हो सकता है." गिल की कप्तानी में बना सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में बाकी सभी भारतीय कप्तानों को पछाड़ दिया. टीम इंडिया ने गिल की कप्तानी में टेस्ट की सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया. एक पारी और 300 रन से मिली जीत भारत के लिए टेस्ट में सबसे बड़ी जीत बनी. इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2018 में बना था, जब टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को राजकोट में एक पारी और 272 रन से शिकस्त दी थी. अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 300 रन, मुल्लनपुर, 2026* वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक पारी और 272 रन, राजकोट, 2018 अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी और 262 रन, बेंगलुरु, 2018 बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी और 239 रन, मीरपुर, 2007 श्रीलंका के खिलाफ एक पारी और 239 रन, नागपुर, 2017 यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में कितना फायदा? जानें ताजा अपडेट
    Click here to Read more
    Prev Article
    UKSSSC Patwari admit card released at sssc.uk.gov.in for June 14 examination; download hall ticket here
    Next Article
    अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में कितना फायदा? जानें ताजा अपडेट

    Related Sport Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment