अफगानिस्तान के गुरबाज शतक लगाकर आउट:नीतीश रेड्डी ने बोल्ड किया; भारत के खिलाफ स्कोर 165/5
20 hours ago
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। मैच का टॉस दोपहर 1:00 बजे होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें 4 घंटे 15 मिनट की देरी हुई। मुकाबला 25-25 ओवर का हो रहा है। अफगानिस्तान ने 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज 102 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नीतीश रेड्डी ने बोल्ड किया। भारत की तरफ से दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे। हर्ष दुबे को उनकी पहली वनडे कैप केएल राहुल ने दी, जबकि गुरनूर बरार को डेब्यू कैप कप्तान शुभमन गिल ने सौंपी। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान शरीफी।
Click here to Read more

.jpeg)