Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 451 रन से आगे:पहली पारी 564/8 पर घोषित की, दूसरे दिन अफगानिस्तान का स्कोर 113/5; सुथार को 3 विकेट

    15 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। रविवार को मैच का दूसरा दिन है और आखिरी सेशन जारी है। अफगानिस्तान ने 4 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। रहमत शाह और अफसर जजई क्रीज पर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने हश्मतुल्लाह शाहिदी (20) और सेदीकुल्लाह अटल (17) को आउट किया। वहीं, मानव सुथार ने रहमानुल्लाह गुरबाज (12) को स्लिप में साई सुदर्शन के हाथों कैच कराया। इससे पहले उन्होंने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में अब्दुल मलिक को कैच आउट कराया। मैच का स्कोरबोर्ड गिल और राहुल के शतक, 3 बैटर्स ने फिफ्टी लगाई कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 126 रन बनाए। ओपनर केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने 81-81 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 52 और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने 28, यशस्वी जायसवाल ने 24 और ध्रुव जुरेल ने 19 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 6 विकेट लिए। जियाउर रहमान और हश्मतुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिला। गिल और पंत में 169 रन की साझेदारी टीम इंडिया ने दूसरे दिन 368/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया। गिल ने 103 और पंत ने 50 रन से पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की। गिल अपनी पारी में 23 और पंत 31 रन जोड़ सके। 29 साल बाद किसी भारतीय को डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट चंडीगढ़ टेस्ट में डेब्यू करने वाले भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने मैच में अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया। उन्होंने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर अफगानिस्तान के ओपनर अब्दुल मलिक को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। मानव डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट लेने वाले सातवें भारतीय बने हैं। उनसे पहले आखिरी बार यह कारनामा निलेश कुलकर्णी ने किया था। कुलकर्णी ने 1997 में श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर मार्वन अटापट्टू का विकेट लिया था। बाकी के गेंदबाजों के नाम अगले ग्राफिक में देखिए। गिल आउट, फैंस मायूस; मैदान के बाहर का माहौल न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। यहां ज्यादातर फैंस लोकल बॉय शुभमन गिल को देखने के लिए पहुंचे। हालांकि 103 रन से आगे खेलने उतरे गिल 23 रन और बनाकर 126 पर आउट हो गए। इससे फैंस के बीच मायूसी नजर आई। पढ़ें पूरी खबर दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ભારતીય ઇનિંગ્સ 564/8 પર ડિક્લેર, અફઘાનિસ્તાન 111/4:પ્રસિદ્ધને બીજી વિકેટ, શાહિદીને આઉટ કર્યો; માનવ સુથારને પણ બે વિકેટ
    Next Article
    काउंसलर्स ने भी दिखाया ठेंगा! गुस्से से लाल ममता बनर्जी ने रद्द की बैठक, नाराज होकर सीधे दिल्ली रवाना

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment