AFG से पहले वनडे में रोहित शर्मा तोड़ देंगे 37 साल पुराना रिकॉर्ड, विराट-सचिन-धोनी आस-पास नहीं
4 hours ago
भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज शनिवार से शुरू हो रही है, पहला मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट पास करके टीम के साथ जुड़ चुके हैं और धर्मशाला में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. वह प्लेइंग 11 में शामिल होते ही 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे. वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी अभी मोहिंदर अमरनाथ हैं. जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 अक्टूबर, 1989 को वानखेड़े में अपना आखिरी मैच खेला था, उनकी उम्र 39 साल 36 दिन थी. 37 साल से ये रिकॉर्ड उनके नाम था, अब रोहित शर्मा इसे तोड़ने वाले हैं. भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे शनिवार, 13 जून को धर्मशाला में है. इस दिन रोहित शर्मा की उम्र 39 साल 44 दिन होगी, वह प्लेइंग 11 में शामिल हुए तो मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड टूट जाएगा और रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे. यह भी पढ़ें- केन विलियमसन ने कर दी विराट कोहली जैसी गलती! टेस्ट क्रिकेट के बड़े मुकाम के करीब लिया संन्यास ओवरआल देखें तो वनडे इंटरनेशनल में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नोलन क्लार्क हैं. नीदरलैंड के इस खिलाड़ी ने 47 साल 257 दिन की उम्र में वनडे खेला था. रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 3 मैचों में उन्होंने 150 रन बनाए हैं, जिसमें एक ही मैच में उन्होंने 131 रनों की शानदार पारी खेली थी. यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड वनडे क्या, अफगानिस्तान किसी भी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ कभी मैच नहीं जीत पाया है. वनडे की बात करें तो दोनों के बीच 4 मैच हुए हैं, जिसमें से 3 भारत ने जीते और 1 टाई हुआ. रोहित शर्मा इस सीरीज से पहले चोट से जूझ रहे थे, लेकिन वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करके टीम के साथ जुड़े हैं. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं.
Click here to Read more


