Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 4 की मौत:9 से ज्यादा घायल; पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

    4 hours ago

    1

    0

    अमेरिका में टेक्सास के मिडलैंड शहर में एक सिरफिरे युवक की फायरिंग में 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए। वारदात के करीब दो घंटे बाद तक हमलावर बंदूकधारी एक जगह छिपा रहा और पुलिस से उसकी मुठभेड़ चलती रही, जिसे काबू करने के लिए रोबोट्स तक की मदद ली गई। इसके बाद मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया। टेक्सास के पुलिस अधिकारी ने कहा- हमें सुबह करीब 8 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। कॉल के बाद ही तुरंत ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद स्वाट और अन्य एजेंसियां भी वहां पहुंचीं। सुरक्षाबलों और आरोपी के बीच में सीधी फायरिंग शुरू हो गई और आरोपी को मार गिराया गया। घटनास्थल की 2 तस्वीरें… इस घटना के बाद मिडलेंड शहर की मेयर लोरी ब्लांग ने भी लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गोलीबारी की जगह पर अभी सुरक्षाकर्मी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी मैं लोगों से अपील करती हूं कि वह उस इलाके में जाने से बचें। ब्लांग के इस पोस्ट के बाद मिडलैंड पुलिस ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी के मारे जाने की भी पुष्टि की। हालांकि, पुलिस ने घटना को लेकर कहा है कि अभी तक इस हमले का उद्देश्य सामने नहीं आया है। पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। 6 साल पहले भी हुई थी ऐसी वारदात मिडलैंड में करीब 6 साल पहले भी यहां ऐसी ही एक घटना हुई थी। नौकरी से निकाले गए एक तेल कर्मचारी ने सड़क पर गाड़ी चलाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 7 लोगों की हत्या कर दी थी और दो दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। ---------------- ये खबर भी पढ़ें... अमेरिका की सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत:इनमें एक गार्ड और 2 संदिग्ध; धार्मिक नफरत से जुड़े हमले की आशंका अमेरिका के सैन डिएगो स्थित मस्जिद में सोमवार को गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड और दो संदिग्ध शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध किशोर थे। एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 19 साल थी। दोनों के शव मस्जिद के पास एक वाहन में मिले। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Why did Clavicular get so emotional? Looksmaxxing streamer faces intense reactions during recovery stream
    Next Article
    Mithun Rashifal: आज बना 'लक्ष्मी-विष्णु योग', लेकिन मिथुन राशि वालों के लव और करियर पर संकट, जेब में रखें ये खास पेन!

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment