अमेरिका से डील की जल्दी में नहीं भारत, अगला पूरा महीना भी इंतजार करने को तैयार सरकार! क्या है वजह?
4 hours from now
भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आखिरी दौर में पहुंचती दिख रही है, लेकिन अभी भी एक बड़ा पेंच फंसा हुआ है. नई दिल्ली साफ कर चुकी है कि जब तक अमेरिका यह नहीं बताता कि जुलाई के बाद भारतीय सामान पर कितना टैरिफ लगेगा, तब तक किसी समझौते पर अंतिम मुहर नहीं लगाई जाएगी. भारत नहीं चाहता कि समझौता होने के बाद उसके निर्यातकों को अचानक महंगे टैरिफ का सामना करना पड़े. दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत समेत कई देशों के खिलाफ एक नई टैरिफ जांच भी शुरू कर दी है. ऐसे में दोनों देशों के बीच बातचीत सिर्फ बाजार खोलने की नहीं, बल्कि भविष्य में व्यापारिक विवादों से बचने की भी हो रही है. इसी बीच ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लागू करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है, लेकिन वहां भी कुछ अड़चनें बाकी हैं.
Click here to Read more
.png)