Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग का दावा:2 राउंड फायरिंग की, पुलिस का इनकार; कनाडा में कैफे पर भी चल चुकी गोलियां

    2 weeks ago

    1

    0

    कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर सोमवार को फायरिंग होने की खबर आई। कपिल के परिवार से जुड़े सूत्रों ने दावा किया कि हमलावर बाइक पर आए और 2 राउंड फायरिंग करके भाग गए। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। ACP कमलजीत सिंह औलख ने कहा- गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में कपिल शर्मा का घर है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। घर और आसपास के VIP घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया। इस घर में कपिल के बहन और जीजा रहते हैं, जबकि कपिल शर्मा फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में हैं। इससे पहले उनके कनाडा में स्थित कैफे पर 3 बार फायरिंग हुई थी। अमृतसर पुलिस बोली- अफवाह पर ध्यान न दें अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि फायरिंग की घटना को लेकर कुछ गैर-जिम्मेदार लोग अफवाहें फैला रहे हैं। सभी से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सोर्स से जारी सही जानकारी पर ही भरोसा करें। कनाडा में स्थित 'Kap's Cafe' पर भी हो चुकी है गोलीबारी कपिल शर्मा का कैप्स कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे में है। इस पर जुलाई, अगस्त और अक्टूबर 2025 में भी फायरिंग हुई थी। जुलाई में हुए हमले में हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की थी। तब हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी। इसके बाद अगस्त में कैफे पर फायरिंग की गई। इसमें कैफे की खिड़कियों में छह गोलियों के निशान और टूटा हुआ शीशा दिखाई दिया था। तब लॉरेंस गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों का एक पोस्ट वायरल हुआ था, इसमें कपिल के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी। तीसरी बार अक्टूबर में कैफे पर फायरिंग हुई। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी। कपिल ने कहा था- डरने वाला नहीं हूं कैफे पर पहली बार फायरिंग के बाद कपिल शर्मा ने लिखा था, “हमें प्यार और समर्थन देने आए सभी अधिकारियों का शुक्रिया। हम एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ खड़े हैं।” कपिल ने साफ किया कि वे और उनका परिवार डरने वाला नहीं है और शांति व सुरक्षा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे। कपिल के बयान से नाराज होकर फायरिंग का दावा जब जुलाई में कैफे पर गोलीबारी की गई थी तब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एक बार कॉमेडी शो के दौरान कपिल ने निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे नाराज होकर गोलीबारी की गई थी। तब सोशल मीडिया पर हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो के जरिए कपिल शर्मा को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मामला और बिगड़ सकता है। हालांकि, कपिल शर्मा ने निहंग सिखों पर क्या टिप्पणी की थी, यह साफ नहीं है। अनुमान है कि यह नेटफ्लिक्स के किसी पुराने एपिसोड या किसी लाइव शो से जुड़ा हो सकता है। इस साल की शुरुआत में, निहंग नेता बाबा बलबीर सिंह ने भी कपिल शर्मा के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी। -------------- ये खबर भी पढ़ें… पंजाब सिंगर दिलजीत दोसांझ का घर उड़ाने की धमकी पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के घर और लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये ई-मेल लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों को मिली। ईमेल में 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए खून का बदला खून से लेने की बात लिखी गई है। आगे लिखा कि 6 जून तक बम धमाकों के जरिए निशाना बनाया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिप लाइन झूले से 45 फीट नीचे गिरा बच्चा, मौत:आगरा में सेफ्टी बेल्ट का हुक टूटा; पिता बोले- घुमाने लाया था, लाश कैसे ले जाऊं
    Next Article
    आईपीएल जीतने वाली टीम को कितनी मिलती है प्राइज मनी, क्या इस बार बढ़ेगी धनराशि

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment