Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    जिप लाइन झूले से 45 फीट नीचे गिरा बच्चा, मौत:आगरा में सेफ्टी बेल्ट का हुक टूटा; पिता बोले- घुमाने लाया था, लाश कैसे ले जाऊं

    2 weeks ago

    1

    0

    आगरा में चूड़ी कारोबारी के 16 साल के बेटे की जिप लाइन झूले से गिरकर मौत हो गई। वह मां-बाप और भाई के सामने ही 45 फीट ऊंचे झूले से सिर के बल नीचे गिरा। लड़का जैसे ही जिप लाइन में एक छोर से दूसरे छोर की तरफ बढ़ा, उसकी सेफ्टी बेल्ट का हुक टूट गया। रेलिंग से टकराता हुआ नीचे गिरा। मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बेटा जब जिप लाइन झूले पर था, तो नीचे मां और भाई वीडियो बना रहे थे। पूरा हादसा उनके फोन में रिकॉर्ड हो गया। घटना शहर के ताजगंज में रविवार शाम 6.20 बजे हुई। कुनाल का परिवार फिरोजाबाद से आगरा घूमने आया था। माता-पिता बेटे की लाश से लिपटकर रोते-रोते बेसुध हो गए। पिता ने रोते हुए कहा- जिप लाइन संचालक की लापरवाही की वजह से मेरा बेटा चला गया। मैं तो उसे घुमाने लाया था, अब उसकी लाश कैसे घर लेकर जाऊं। हादसे के बाद पुलिस ने जिप लाइन का संचालन बंद करा दिया। संचालक को हिरासत में ले लिया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने कहा- कुनाल के पिता की एप्लीकेशन पर कंपनी के मालिक, सेफ्टी इंचार्ज जिप लाइन के खिलाफ ताजगंज थाने में गैर इरादतन हत्या की FIR दर्ज की गई है। 3 तस्वीरें देखिए- बेटे की जिद पर पिता ने जिपिंग के लिए भरी थी हामी फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल ने बताया- मेरे दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कुनाल 11वीं में पढ़ता था। छोटा बेटा मयंक है। संडे होने के चलते फैमिली के साथ आगरा आए थे। सुबह पहले खाटू श्याम मंदिर गए। वहां से गोल्ड सिनेमा में फिल्म देखी। इसके बाद ताजगंज की चौपाटी पर शाम 5 बजे पहुंचे। कुनाल को एडवेंचर का शौक था। जिप लाइन को देखकर वह जिद करने लगा। कहने लगा कि उसे भी जिपिंग करनी है। मैंने हामी भर दी। हमने 400 रुपए की टिकट खरीदी। जब वह जिप लाइन पर जाने लगा तो छोटे भाई मयंक से बोला- तुम मेरा वीडियो बनाते रहना। मयंक ही कुनाल का वीडियो बना रहा था। लाश के बगल में बैठकर रोते रहे माता-पिता प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारियों ने बच्चे को जिप लाइन पर चढ़ाया और बेल्ट पहनाई। उसे दूसरे छोर की तरफ छोड़ा गया। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्चा पहले लोहे की जाली से टकराया, फिर सीधे जमीन पर आ गिरा। माता-पिता ने दौड़कर बेटे को उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वे बेटे की लाश के बगल में बैठकर रोते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पिता बोले- समय पर इलाज नहीं मिला, बेटे की मेरी आंखों के सामने हुई मौत पिता ने बताया- कुनाल को जिप लाइन के लिए हेलमेट भी नहीं दिया गया था। अगर हेलमेट होता तो सिर जमीन से टकराने पर बचाव हो सकता था। उसकी जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने भी जांच में मानकों में कमी की बात स्वीकार की है। हादसे के बाद चौपाटी में प्राथमिक इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। न ही अस्पताल ले जाने के लिए कोई वाहन मौजूद था। इस कारण बेटे को समय पर इलाज नहीं मिल सका और मेरी आंखों के सामने उसकी मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर ​​​​​मौके पर पहुंचे, बोले- दोषियों के खिलाफ एक्शन लेंगे आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ADCP हिमांशु गौरव ने बताया कि एडवेंचर गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। शुरुआती जांच में सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या लापरवाही की वजह से। ADA ने चौपाटी डेवलप की, 1 साल पहले प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी ने ताजगंज में जयपुर के मसाला चौक की तर्ज पर 2023 में चौपाटी विकसित की थी। शुरुआत में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी यहां अच्छी खासी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन एक साल बाद लोगों का आना कम हो गया। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में ईओडी एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को संचालन का ठेका दिया गया। कंपनी ने यहां जिप लाइनिंग, जिप साइक्लिंग, गो-कार्टिंग और बुलराइड जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू किए। इसके बाद रोमांच पसंद करने वाले युवाओं की यहां आवाजाही बढ़ने लगी। जिप लाइन क्या होती है, जानिए... जिप लाइन एक तरह का झूला जैसा एडवेंचरस खेल होता है। इसमें एक मजबूत तार या केबल दो ऊंची जगहों के बीच लगी होती है। व्यक्ति को सुरक्षा बेल्ट और हुक से इस तार से बांध दिया जाता है। जब उसे छोड़ा जाता है, तो वह तार के सहारे फिसलते हुए एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचता है। इसमें व्यक्ति हवा में लटककर तेजी से आगे बढ़ता है, इसलिए इसे रोमांचक खेल माना जाता है। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- दूल्हे का हत्यारोपी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर:जौनपुर में दुल्हन के ममेरे भाई के साथ वारदात की थी, लव-मैरिज से नाराज था जौनपुर में शादी वाले दिन दूल्हे की हत्या के आरोपी रवि यादव (28) को पुलिस ने रविवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर एक लाख का इनाम था। उसने दुल्हन के ममेरे भाई के साथ मिलकर 24 दिन पहले यानी 1 मई को दूल्हे की हत्या कर दी थी। वजह यह थी कि दूल्हा-दुल्हन लव मैरिज कर रहे थे। दोनों इसके खिलाफ थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gold price today: Yellow metal rises; check 24K, 22K city-wise rates
    Next Article
    अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग का दावा:2 राउंड फायरिंग की, पुलिस का इनकार; कनाडा में कैफे पर भी चल चुकी गोलियां

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment