Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Astrology: गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को करें ये काम, मिल सकते हैं शुभ फल

    10 hours ago

    1

    0

    Astrology: गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, धर्म, विवाह, संतान, सम्मान, भाग्य और समृद्धि का स्वामी ग्रह कहा गया है. जब किसी इंसान की कुंडली में गुरु मजबूत होता है तो उसे जीवन में सही मार्गदर्शन, अच्छे अवसर और सामाजिक मान-सम्मान मिलता है. वहीं कमजोर गुरु कई बार शिक्षा, विवाह, आर्थिक स्थिरता और निर्णय लेने की ताकत को बढ़ा सकता है. गुरु ग्रह क्यों माना जाता है इतना महत्वपूर्ण? देवगुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु कहा गया है. धार्मिक ग्रंथों में इन्हें ज्ञान, विवेक और धर्म का प्रतीक माना जाता है. गुरु ग्रह व्यक्ति के जीवन में पॉजिटिव थिकिंग, मानसिक शांति और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का काम करता है. गुरु की शुभ स्थिति व्यक्ति को उच्च शिक्षा, सम्मान, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक प्रगति दिलाने में मदद करती है. जानिए गुरुवार के दिन कौन-से उपाय माने जाते हैं सबसे शुभ: 1. पीले वस्त्र पहनें- गुरु ग्रह का संबंध पीले रंग से माना जाता है. गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है. 2. गुरु मंत्र का जप करें- सुबह नहाने के बाद श्रद्धा से गुरु मंत्र का जप कर सकते है. सरल गुरु मंत्र:"ॐ गुरवे नमः" बीज मंत्र:"ॐ बृं बृहस्पतये नमः" ग्रंथ में इन मंत्रों का जिक्र गुरु कृपा प्राप्ति के लिए किया जाता है. 3. सुबह के समय जप करें- गुरु मंत्र जप के लिए सूर्योदय का समय विशेष रूप से शुभ माना गया है. 4. पीली वस्तुओं का दान करें- गुरुवार को हल्दी, चने की दाल, पीले कपड़े, शहद या पीले फल का दान करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इससे गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में अच्छे बदलाव होते है. 5. केले के पेड़ की पूजा करें- गुरुवार को केले के पड़े की पूजा का भी बहुत महत्व होता है. यह उपाय विशेष रूप से विवाह और पारिवारिक सुख की कामना के लिए किया जाता है. विद्यार्थियों के लिए क्यों खास है गुरुवार? ग्रंथ में बताया गया है कि गुरु व्रत और मंत्र जप विद्यार्थियों के लिए बुद्धि और विद्या बढ़ाने वाला माना गया है. जो छात्र पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाना चाहते हैं, वे गुरुवार को गुरु मंत्र जप और पीले कपड़े धारण करके उपाय अपना सकते हैं. यह भी पढ़े- Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर पानी से जुड़ी ये 1 गलती पड़ सकती है भारी! जानें जलदान, वास्तु और ईशान कोण का महत्व सफल करियर और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है गुरु ग्रह? ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को विवाह, दांपत्य सुख, परिवार और जीवन की स्थिरता का प्रमुख ग्रह माना गया है. गुरु की शुभ स्थिति हर व्यक्ति के जीवन में अच्छे संबंध, पारिवारिक संतुलन और वैवाहिक सुख लेकर आती है. जिन लोगों के विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हों या उचित जीवनसाथी की तलाश पूरी न हो रही हो, वे गुरुवार के दिन व्रत, पूजा और गुरु मंत्रों का जप करते हैं. गुरु ग्रह का संबंध केवल विवाह तक ही नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, बुद्धिमत्ता, निर्णय क्षमता, सम्मान और पेशेवर उन्नति का भी प्रतीक माना जाता है. इसलिए करियर में तरक्की, नौकरी में स्थिरता, व्यवसाय में वृद्धि और जीवन में नए अवसरों की प्राप्ति के लिए भी देवगुरु बृहस्पति की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है. गुरु की कृपा से व्यक्ति को सही मार्गदर्शन मिलता है, जिससे वह अपने लक्ष्यों की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाता है. गुरुवार के लिए एक सरल पूजा विधि:- सुबह जल्दी उठकर नहाकर. पीले या साफ कपड़े धारण करें. भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का ध्यान करें. घी का दीपक जलाएं. "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 108 बार जप करें. पीली मिठाई या चने की दाल का भोग लगाएं. जरूरतमंद व्यक्ति को पीली वस्तु का दान करें. यह भी पढ़े- Dhumavati Jayanti 2026: मां धूमावती को क्यों चढ़ाया जाता है नमकीन भोग? जानें पौराणिक कथा, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि यह भी पढ़े- Mahabharat: धैर्य, सतर्कता और सही सलाह ने बदली किस्मत, जानिए पांडवों की प्रेरणादायक कथा Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kal Ka Rashifal 12 June 2026: वृश्चिक राशि के स्टार्टअप को मिलेंगे बड़े इन्वेस्टर्स, तो तुला राशि के जातकों की इंटरनेशनल मार्केट में होगी बड़ी डील!
    Next Article
    Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: एकादशी पर मेष राशि में महासंयोग, इन राशियों की खुलेगी तिजोरी; बाकी रहें सावधान

    Related ज्योतिष Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment