घर बनाने में चाहें जितना फूंक लें पैसा, 1 चीज छूटी तो सब बर्बाद! दिल्ली में बिल्डिंग नियम बदलने की तैयारी
3 hours from now
दिल्ली में लगातार हो रहे हादसों और हौज रानी अग्निकांड में 23 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार फायर सेफ्टी नियमों में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी कर रही है. इसके तहत अब हाईराइज इमारतों के साथ-साथ दिल्ली के हर स्वतंत्र मकान, बिल्डर फ्लोर और लो-राइज अपार्टमेंट में भी स्मोक डिटेक्टर लगाना अनिवार्य किया जा सकता है. गृह मंत्री आशीष सूद के अनुसार, सरकार बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन पर विचार कर रही है ताकि 15 मीटर से कम ऊंचाई वाले उन 10 प्रतिशत भवनों को भी सुरक्षा के दायरे में लाया जा सकता है जो अब तक फायर एनओसी (NOC) के नियमों से बाहर थे. इसका सीधा असर दिल्ली के लाखों प्रॉपर्टी मालिकों और रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़ेगा, जिन्हें अपने पुराने मकानों को भी तीन साल के भीतर नए नियमों के दायरे में लाना होगा.
Click here to Read more
.png)