Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ATM Cash Crisis: छोटे शहरों में बंद हो सकते हैं ATM! कैश की किल्लत को लेकर इंडस्ट्री ने RBI को दी चेतावनी

    6 hours ago

    1

    0

    ATM Cash Crisis: अगर आप छोटे शहर या कस्बे में रहते हैं और अक्सर ATM से नकदी निकालते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. ATM इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों ने चेतावनी दी है कि देश के कई टियर-2 और टियर-3 शहरों में ATM में नकदी की कमी हो सकती है. हालात नहीं सुधरे तो कई ATM अस्थायी रूप से बंद भी हो सकते हैं. क्या है पूरा मामला? ATM ऑपरेटर्स के संगठन CATMi ने RBI और बैंकों के सामने चिंता जताई है कि कई राज्यों में ATM में नकदी भरने के लिए पर्याप्त कैश नहीं मिल रहा है. संगठन का कहना है कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में ATM तक कैश पहुंचाने में दिक्कत आ रही है, जिससे नकदी संकट गहरा सकता है. टाटा ट्रस्ट की महाबैठक: टाटा संस IPO, चेयरमैन के कार्यकाल और घाटे के बिजनेस पर फैसलों पर लगेगी मुहर! छोटे शहरों पर ज्यादा असर क्यों? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के सबसे बड़े एटीएम नेटवर्क वाले एसबीआई के कई एटीएम में कैश वितरण को लेकर असंतुलन की शिकायत सामने आई है. आरोप है कि बड़े शहरों और मेट्रो क्षेत्रों में ज्यादा नकदी भेजी जा रही है, जबकि छोटे शहरों और कस्बों के ATM में पर्याप्त कैश नहीं पहुंच रहा. इससे वहां के एटीएम जल्दी खाली हो रहे हैं. CATMi का कहना है कि नकदी की कमी के कारण ATM बंद होने पर ऑपरेटर्स को ट्रांजैक्शन और इंटरचेंज फीस का नुकसान उठाना पड़ता है. इंडस्ट्री का दावा है कि इस समस्या से उन्हें 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है और इसी वजह से उन्होंने बैंकिंग सिस्टम से मुआवजे की मांग भी की है. बढ़ती लागत ने भी बढ़ाई मुश्किल ATM ऑपरेटर्स की परेशानी सिर्फ नकदी की कमी तक सीमित नहीं है. ईंधन की बढ़ती कीमतें, कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी और परिचालन खर्चों में इजाफा भी इस कारोबार पर दबाव बना रहा है. दूसरी तरफ ATM से नकदी निकालने वाले लोगों की संख्या में भी गिरावट आई है क्योंकि डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. आज सोने- चांदी का क्या है रेट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव क्या आम लोगों को घबराने की जरूरत है? फिलहाल एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में नकदी की कोई कमी नहीं है. समस्या कैश की उपलब्धता नहीं, बल्कि कुछ इलाकों तक उसकी सप्लाई और वितरण से जुड़ी है. RBI ने भी साफ किया है कि उसके पास पर्याप्त मुद्रा भंडार मौजूद है और जहां जरूरत होगी वहां तुरंत नकदी उपलब्ध कराई जाएगी. ATM से पैसा निकालने वालों के लिए सलाह अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां ATM कम हैं, तो जरूरत पड़ने पर पहले से नकदी की व्यवस्था रखना समझदारी हो सकती है. साथ ही UPI, नेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल भुगतान विकल्पों का इस्तेमाल बढ़ाने से ऐसी स्थिति में परेशानी कम होगी. फिलहाल क्या है स्थिति? एटीएम इंडस्ट्री ने आरबीआई और बैंकों से जल्द समाधान की मांग की है. संगठन का कहना है कि अगर छोटे शहरों में कैश सप्लाई की समस्या दूर नहीं हुई तो एटीएम सेवाओं पर असर पड़ सकता है. हालांकि आरबीआई ने भरोसा दिलाया है कि ग्राहकों को नकदी की कमी नहीं होने दी जाएगी.
    Click here to Read more
    Prev Article
    SpaceX IPO: 83 साल के अरबपति का दावा- 30 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी स्पेसएक्स, खुद खरीदेंगे 1 अरब डॉलर के शेयर
    Next Article
    Share Market: हफ्ते के पहले दिन क्रैश हुआ शेयर मार्केट, 800 से ज्यादा अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी 286 अंक नीचे

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment