SpaceX IPO: 83 साल के अरबपति का दावा- 30 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी स्पेसएक्स, खुद खरीदेंगे 1 अरब डॉलर के शेयर
7 hours ago
Elon Musk SpaceX IPO: बैरन कैपिटल (Baron Capital) के 83 साल के सीईओ और अरबपति निवेशक रॉन बैरन (Ron Baron) ने SpaceX के स्टॉक मार्केट में डेब्यू करने से पहले ही कंपनी के शेयरों के लिए 1 अरब डॉलर (करीब 8300 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम ऑर्डर दिया है. बैरन ने यह भी साफ कह दिया है कि उनकी जिंदगी भर अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने SpaceX को अपने करियर के सबसे मजबूत निवेश फैसलों में से एक बताया. उनकी ये बातें 2 जून को हुई एक क्लाइंट कॉल के दौरान सामने आईं, जिसमें लगभग 3000 लोग शामिल हुए थे. इन बातों ने 12 जून के आसपास होने वाले SpaceX के संभावित नैस्डैक डेब्यू से पहले निवेशकों के बीच नया उत्साह पैदा कर दिया है. बैरन ने इस दौरान कंपनी की वैल्यूएशन 30 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 30000 अरब डॉलर) तक पहुंचने का अनुमान भी लगाया है. स्पेसएक्स को लेकर बैरन की भविष्यवाणी बैरन स्पेसएक्स (SpaceX) पर साल 2017 से भरोसा करते आ रहे हैं. इतने सालों में उन्होंने एम्प्लॉई टेंडर ऑफर के जरिए शेयर खरीदे और धीरे-धीरे कंपनी में अपनी सबसे बड़ी हिस्सेदारी बना ली. उनकी यह रणनीति कामयाब भी रही है क्योंकि उनका अब तक का कुल मिलाकर लगभग 1.7 अरब डॉलर का निवेशक अब बढ़कर लगभग 15 अरब डॉलर तक पहुंच गया. क्लाइंट कॉल के दौरान बैरन ने कहा कि उनका मानना है कि अगले 10 से 15 सालों में स्पेसएक्स की वैल्यू 10 ट्रिलियन डॉलर से 30 ट्रिलियन डॉलर के बीच हो सकती है, जबकि उम्मीद है कि यह 2 ट्रिलियन डॉलर से कम वैल्यूएशन पर पब्लिक होगी. बैरन ने कहा कि कंपनी 'दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी. बन सकती है. उनका ऐसा मानना है कि स्पेसएक्स के रियूजेबल रॉकेट, स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस और अंतरिक्ष में बनने वाले डेटा सेंटर्स इस ग्रोथ को रफ्तार देंगे. इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ स्पेसएक्स अपने आईपीओ के लिए 1.75 ट्रिलियन डॉलर से 1.77 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य लेकर चल रही है. कंपनी ने प्रति शेयर 135 डॉलर की निश्चित कीमत तय की है, जो कि जून 2026 तक नैस्डेक पर लिस्ट हो सकती है. अगर यह आईपीओ सफल हो जाता है, अगर इसमें निवेशक जमकर बोलियां लगाते हैं, तो एलन मस्क की कुल संपत्ति 1 लाख करोड़ डॉलर (1 Trillion) को पार कर जाएगी और वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन जाएंगे. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा IPO ला रहे हैं Elon Musk, क्या भारतीय कर पाएंगे SpaceX में निवेश? जान लें सारे रिस्क
Click here to Read more

