Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Bel Ka Sharbat: कम चीनी में घर पर ऐसे बनाएं बेल का मीठा शरबत, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी

    3 weeks ago

    1

    0

    Bel Ka Sharbat: इस समय सुबह से ही लू चलने लग रही है, 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर धूप के कारण सन्नाटा छा जाता है. ऐसी गर्मी से परेशान लोग बदन को ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक, छाछ, शरबत सब चीजें पी रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देसी बेल का शरबत आपको पूरे दिन ठंडक दे सकता है. साथ ही यह शरबत आपके पेट और पाचन के लिए भी फायदेमंद है. हम जब भी अपने बुजुर्गों के पास बैठते थे तो वह हमेशा बताते थे कि गर्मी में बेल का शरबत शरीर को ठंडा रखता है और यह बात सही भी निकली. डॉक्टर भी इस बात को सही बताते हैं और इस बेल के शरबत के फायदे भी गिनाते हैं. आइए जानते हैं इसके कितने सारे फायदे हैं... कम चीनी में ऐसे बनाएं बेल का शरबत बेल का शरबत बहुत आसानी से बन भी जाता है. इसको बनाने के लिए बस चाहिए पके हुए बेल, ठंडा पानी और गुड़ या चीनी. सबसे पहले पके हुए बेल के अंदर के गुदे को निकाल लीजिए फिर इसे अच्छे से पानी में मिला कर छान लें और बस मिलाएं स्वाद अनुसार चीनी या गुड और तैयार है आपका देसी बेल का शरबत. इस बेल के शरबत को कम चीनी या बिना चीनी के भी बनाया जा सकता है. चीनी की जगह गुड़ को इसमें डालकर इसको और हेल्दी बनाया जा सकता है. कोल्ड ड्रिंक जिसमें चीनी भरी हुई होती है, उसकी जगह इसको पीयें तो ज्यादा फायदा होगा शरीर ठंडा और स्वस्थ दोनों रहेगा. यह भी पढ़ें : Bill Gates Favourite Indian Food: बिल गेट्स को दीवाना बना चुकी है ये इंडियन डिश, नाम सुनकर आ जाएगा मुंह में पानी, जानें रेसिपी बेल के शरबत के जबरदस्त फायदे बेल के शरबत को गर्मियों में पीने से शरीर ठंडा रहता है. पेट के पाचन को सही रखता है और खराब पेट को सही भी करता है. इसकी ठंडी तासीर के कारण लू से बचाता है. बेल में विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद भी करते हैं. बेल का जूस ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को चीनी कम डालकर या डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन पीना चाहिए. यह भी पढ़ें : House Party Drinks: रम विद हाजमोला और वोदका विद रसना... पीने के शौकीन गेस्ट को पिलाएं ये दो कॉकटेल, लूट लेंगे महफिल
    Click here to Read more
    Prev Article
    Happy Brothers Day 2026: भाई को ब्रदर्स डे विश करने के लिए देखें 20+ विशेज, मैसेज पढ़ते ही खुशी से खिल उठेगा चेहरा
    Next Article
    Brothers Day Shayari: भाई को जताएं प्यार, ब्रदर्स डे के दिन यहां से चुनकर भेजें बेहतरीन शायरियां

    Related Life Style Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment