Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट

    2 days ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में टीएमसी को एक और झटका लगा है. नेशनल जांच एजेंसी एनआईए ने भांगर विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. शौकत मोल्ला की गिरफ्तारी बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से शुक्रवार को हुई है. एनआईए ने मोल्ला को 'फरार' घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई की. दक्षिण 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में 19 मार्च को हुए एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उस स्थान पर कथित तौर पर बम बनाए जा रहे थे. ये भी पढ़ें- बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज भांगर बम विस्फोट मामले में एक्शन एनआईए के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'भांगर बम विस्फोट मामले की जांच के तहत हमने शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी.' तृणमूल नेता की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है. एनआईए के अनुसार, गुरुवार सुबह शौकत मोल्ला के जीवनतला स्थित आवास पर छापेमारी की गई थी, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं थे. एजेंसी ने उनके बेटे इमरान मोल्ला से पूछताछ की और तलाशी अभियान चलाया. टीएमसी के ये नेता भी हो चुके हैं गिरफ्तार पुलिस ने इससे पहले सुरेंद्रनाथ कॉलेज आर्म्स केस में पारितोष दत्ता को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा टीएमसी नेता तिलक कुमार चक्रवर्ती को हल्दिया से गिरफ्तार किया गया. इन्हें पूर्व मेदिनीपुर में नौकरी घोटाले के मामले में पकड़ा गया. कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने बताया कि टीएमसी नेता राजीब बनर्जी को भी पकड़ा गया है, इन्हें बीरभूम से चावल राशन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है. ये भी पढ़ें- TMC में फूट के बीच ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्टी में कई बदलाव, 28 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
    Next Article
    Cockroach Janta Party Protest: 'कोई हिंसा नहीं, पुलिसकर्मियों के लिए फूल और किताब', दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP की गाइडलाइंस

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment