Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए गृहमंत्री शाह का मास्टर प्लान, ऐसे लगेगी रोक

    4 hours ago

    1

    0

    घुसपैठियों पर लगाम लगाने को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के सालबगान में एक अहम समीक्षा बैठक की है. उन्होंने सीमावर्ती इलाकों की जमीन की खरीद फरोख्त और निर्माण कार्य के अलावा लेन देन के मामले में कड़ी नजर रखने को कहा है. इसके अलावा उन्होंने पिछले पांच साल के जमीन के रिकॉर्ड की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं. यह जानकारी पीआईबी के हवाले से दी गई है. PIB के मुताबिक, शनिवार को अमित शाह त्रिपुरा के सालबगान में थे. यह वो इलाका है, जहां बांग्लादेश और भारत की बॉर्डर साझा होती है. यानी कि यह दोनों देशों के सीमा के बेहद ही करीब है. इसी को लेकर अमित शाह ने समीक्षा बैठक की, स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय प्रशासन को भी गृहमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश गृहमंत्री ने इस दौरान स्थानीय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर जिम्मेदारी उठाना होगा. यह सिर्फ सीमा सुरक्षाबलों की जिम्मेदारी नहीं है. शाह ने जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियों, डीएम से लेकर एसपी, पटवारी और सरपंच तक निर्देश दिए हैं, कि सभी मिलकर एक सुरक्षित जाल बनाएंगे. इसे फुल प्रूफ बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड कहा गया है. यह भी पढे़ंः 'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा टोटल टेरिटोरियल डिफेंस मॉडल लागू कर की जाएगी सुरक्षा इसके अलावा एक नया मॉडल भी लागू किया जाएगा, जिसे टोटल टेरिटोरियल डिफेंस नाम दिया गया है. यानी इलाके में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा रखी जाएगी. सीमा पर रहने वाले लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा. साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी से लेकर नशे की तस्करी से निपटने के तरीके सिखाए जाएंगे. इलाके में कड़ी सुरक्षा को लेकर टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. गृह मंत्रालय जल्द इन इलाकों में सीसीटीवी मॉडल भी लागू करेगी. सबसे पहले इसे त्रिपुरा के इलाकों में लागू किया जाएगा. यानी पुराने कैमरे को अपग्रेड कर सीधा जिला प्रशासन से जोड़ा जाएगा. शाह ने सभी को बिना किसी नरमी के कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं. साथ ही फेक करेंसी की तस्करी को लेकर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी. यह भी पढ़ेंः माउंट एवरेस्ट पर क्यों जमा हैं इतनी डेड बॉडी, क्यों परिवार वाले घर नहीं लाते पार्थिव शरीर?
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
    Next Article
    अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment