Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'भाईजान को रोते हुए नहीं देख सकते', करीबी दोस्त की मौत से टूटे सलमान खान, नहीं रोक पाए आंसू

    4 hours ago

    1

    0

    सुपरस्टार सलमान खान की क्लोज फैमिली फ्रेंड कुमोद राने की मौत से उनका पूरा परिवार टूट गया है. कुमोद के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार पहुंचा. सलमान खान भी श्मशान घाट पहुंचे. सलमान खान अपनी दोस्त के चले जाने से इमोशनल हो गए और रोने लगे. सलमान के रोते हुए के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इस दौरान सलमान खान सिक्योरिटी के साथ थे. उनके बॉडीगार्ड शेरा भी साथ थे. सलमान श्मशान घाट से बाहर आते वक्त अपने दोस्त को गले लगाते हुए इमोशनल नजर आए. यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स सलमान खान को रोते हुए देखकर फैंस भी उदास हो गए. एक यूजर ने लिखा- सलमान भाईजान को ऐसे रोते हुए नहीं देख सकते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत हैवी लग रहा है भाई. सलमान सर मजबूत रहो. एक यूजर ने लिखा- बस भाई के लिए बुरा लगता है. एक यूजर ने लिखा-जब भाई उदास होते हैं तो हमें भी बुरा लगता है. View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) ये भी पढ़ें- 'बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं', अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी कुमोद के अंतिम संस्कार में सलमान खान की दोनों मां सलमा खान और हेलेन भी पहुंची. सोहेल खान हाथ पकड़कर उन्हें ले जाते दिखे. वहीं सोहेल और अरबाज खान के बेटे भी नजर आए. अमृता अरोड़ा और उनकी मां भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं. सभी काफी इमोशनल दिखे. View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) कौन थीं कुमोद राने? पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कुमोद राने एक एंटरप्रन्योर और दुबई में Reign Beauty Bar की फाउंडर थी. उन्होंने ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में काफी काम किया है. उनका खान फैमिली से खास बॉन्ड था. सालों से व खान परिवार को जानती थीं. ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: ओटीटी पर रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'धुरंधर 2', जमकर बरसा रही पैसा, इतना किया कलेक्शन सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'मातृभूमि मे रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे. फिल्म में चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे. फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर पोस्टपोन हो गई. अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    जून में बॉलीवुड का महा-धमाका, 'धमाल 4' 'अल्फा' सहित इन 5 फिल्मों की ट्रेलर रिलीज डेट कंफर्म
    Next Article
    'बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं', अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment