भोपाल ATS ने संदिग्ध स्लीपर सेल को पकड़ा:अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी प्लानिंग, मोबाइल में पाकिस्तानी जिहादी PDF; डार्क ऐप्स ग्रुप से कनेक्शन
9 hours ago
भोपाल में एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में एक युवक (स्लीपर सेल) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। ATS ने उसे शुक्रवार सुबह भोपाल के काजी कैंप इलाके में नन्हें बी की मस्जिद के पास से हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी एक डॉक्टर के क्लीनिक पर कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में एजेंसियों को कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। आरोपी कथित तौर पर स्पेशल ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था। पाकिस्तान से भेजी गई पीडीएफ मोबाइल से बरामद जांच के दौरान ATS ने आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान से भेजी गई जिहादी दस्तावेजी पीडीएफ फाइलें बरामद करने का दावा किया है। इसके साथ ही उसके डिजिटल डेटा, चैट और ऑनलाइन गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। मार्शल आर्ट ट्रेनिंग और डार्क ऐप्स से जुड़े होने का शक एजेंसियों के अनुसार, आरोपी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रहा था। साथ ही वह कुछ डार्क ऐप्स के माध्यम से संदिग्ध ग्रुप्स से जुड़ा हुआ था। जांच में उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि उसने गाजा के समर्थन में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। देवबंद कनेक्शन और नेटवर्क की जांच जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के देवबंद मदरसे से जुड़े कुछ संपर्कों की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी भूमिका की जांच एजेंसियां कर रही हैं। ATS यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था। क्या कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है। यूएपीए और राष्ट्रद्रोह की धाराओं में केस दर्ज मामले में आरोपी के खिलाफ यूएपीए और राष्ट्रद्रोह से जुड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। उसे 16 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान जांच एजेंसियां उससे उसकी गतिविधियों, संपर्कों और नेटवर्क को लेकर डिटेल में पूछताछ करेंगी। गोपनीय तरीके से हुई पूरी कार्रवाई आरोपी की गिरफ्तारी और पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई। ऑपरेशन की जानकारी भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय थाना पुलिस को भी नहीं दी गई थी। फिलहाल ATS आरोपी से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कब से इन गतिविधियों में शामिल था। उसके स्थानीय संपर्क कौन-कौन हैं।
Click here to Read more

