भारत ने जहाज पर हुए हमले को लेकर उठाया बड़ा कदम, अमेरिकी राजनयिक को विरोध पत्र किया जारी
3 hours ago
India Issues Demarche To US: बुधवार यानी 10 जून को ओमान तट पर भारत के कमर्शियल जहाज पर हमले की निंदा भारत सरकार ने की है. भारत सरकार ने अमेरिकी राजनयिक को विरोध पत्र यानी Demarche जारी किया है. भारत की तरफ से यह विरोध एक बड़ा कदम और स्पष्ट संदेश अमेरिका के लिए माना जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने एक जहाज पर हमले को लेकर विरोध में अमेरिका के चार्ज डी अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया है. यह कदम ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज सेटेबेलों पर हुए हमले की भारत की तरफ से निंदा किए जाने के बाद उठाया गया है. ये भी पढ़ें: RBI: 30 जून से बंद हो जाएंगे कागजी नोट, RBI लाएगा प्लास्टिक वाली करेंसी? सरकार ने क्या कहा, जानें 21 भारतीयों को बचाया, तीन अभी भी लापता इस जहाज पर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. 21 भारतीयों को तो बचा लिया गया है, लेकिन 3 अभी भी लापता हैं. भारत ने टेंशन कम करने, कमर्शियल शिपिंग की सुरक्षा और इंटरनेशनल जलक्षेत्र में सुरक्षित नेविगेशन बहाल करने की मांग को दोहराया है. भारत ने एक बार फिर तनाव कम करने, वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित नौवहन (नेविगेशन) बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया है. विदेश मंत्रालय में अमेरिका मामलों के प्रभारी अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू ने अमेरिकी दूतावास के डिप्टी चीफ मिशन जेसन मीक्स को तलब कर भारत की आपत्ति और चिंता से अवगत कराया. हमारा दूतावास स्थिति पर नजर रख रहा है: विदेश मंत्रालय भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि हमारा दूतावास स्थिति पर नजर रख रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में ओमान के अधइकारी सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस इलाके में जहाजों पर लगातार हमले बहुत चिंताजनक है. इस इलाके में चल रहे संघर्ष का सीधा नतीजा है. हम तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की मांग को दोहराते हैं. इलाके में शांति और स्थिरता लौट सके. यह भी पढ़ें:- भड़क गई जंग, ईरान ने दी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को आखिरी चेतावनी- 'सलामती चाहते हो तो...'
Click here to Read more

