भारतीय शूटर जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन:एक जून को जर्मनी से लौटते वक्त तबीयत बिगड़ी थी; कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड जीते
3 hours ago
भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 साल के थे। उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत हास्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां शुक्रवार सुबह जसपाल ने आखिरी सांस ली। एक जून की रात को म्युनिख से लौटते समय फ्लाइट में जसपाल की तबियत खराब हो गई थी। उसके बाद उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई थी। स्वदेश लौटने के बाद जसपाल को दिल्ली के मैक्स साकेत हास्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां टेस्ट के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया था।’ जसपाल राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे। एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार कैरियर के बाद जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में भी राणा का कैरियर उपलब्धियों से भरा रहा है। वे फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच हैं। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)
Click here to Read more

.png)