Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भारतीय विमेंस टीम टी-20 वर्ल्ड कप का वार्म-अप मैच हारी:इंग्लैंड विमेंस ने 5 रन से जीत दर्ज की; ऋचा घोष की फिफ्टी बेकार

    2 hours ago

    1

    0

    ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हरा दिया। कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड विमेंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय विमेंस टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान ब्रंट और एमी जोन्स ने फिफ्टी लगाई इंग्लैंड ने पावरप्ले में संभलकर शुरुआत की। 27 रन पर डेनी वाट के रुप में पहला विकेट गिरा, लेकिन इसके बाद एमी जोन्स और कप्तान नेट सिवर ब्रंट के बीच 70 रन की पार्टनरशिप की। जोन्स ने 64 रन और ब्रंट ने 57 रन बनाए। 13वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट पर 97 रन था, जो 19वें ओवर तक 6 विकेट पर 152 रन हो गया। अंतिम ओवरों में डेनियल ने 12 गेंद पर 30 रन बनाते हुए इंग्लैंड का स्कोर 171 रन तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। स्मृति और कप्तान हरमन फेल, ऋचा ने एक छोर संभाले रखा रनचेज में भारत की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना (1), शेफाली वर्मा (13), यास्तिका भाटिया (15) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) सस्ते में आउट हो गईं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी ऋचा घोष ने 36 गेंद पर 68 रन बनाए। आखिरी 2 ओवर में भारत को 38 रन बनाने थे। 19वें ओवर में वॉन्ग के ओवर से ऋचा ने 21 रन बटोरे। आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे। ऋचा ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद 3 गेंद पर 6 रन बनाने थे, लेकिन अगली गेंद पर कैच आउट हो गई और फिर रेणुका के पहली गेंद पर आउट होते ही भारत ऑलरआउट हो गई। ऋचा के अलावा भारत की कोई बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंची। इंग्लैंड के लिए लिन्से स्मिथ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा चारलोट डीन, टीली कॉर्टिन कोलमैन और डेनियल गिब्सन ने 2-2 विकेट झटके। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा:15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी सीरीज भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे की शुरुआत करेगी। 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूट 4 साल बाद इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे:नाइटक्लब जांच के चलते स्टोक्स-एटकिंसन दूसरे टेस्ट से बाहर, आर्चर की वापसी
    Next Article
    PM Modi 12 Historic Decisions : पीएम मोदी के 12 साल के वो 12 फैसले, जिन्हें लंबे समय तक याद रखेगा देश

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment