Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में नर्सिंग के दो स्टूडेंट्स की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई बाइक

    12 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु के पास मैसूर रोड पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में नर्सिंग के दो स्टूडेंट्स की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों स्टूडेंट्स को सिर पर गंभीर चोटें आईं। दोनों की पहचान गौरी शंकर (22) और अतुल सी.बी. (22) के रूप में की गई। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस के मुताबिक, स्टूडेंट्स मैसूर से केंगेरी लौट रहे थे। दोनों केरल के रहने वाले थे। हादसा आरआर डेंटल कॉलेज के पास हुआ। आज की अन्य बड़ी खबरें… फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की एक उड़ान को लेकर शनिवार को बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। अधिकारियों को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें फ्लाइट में बम होने का दावा किया गया था। हालांकि, धमकी की प्रकृति, फ्लाइट की स्थिति और सुरक्षा उपायों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली दंगा मामला- शरजील इमाम की कड़कड़डूमा कोर्ट में जमानत याचिका, 4 जुलाई को सुनवाई दिल्ली दंगे मामले में शरजील इमाम ने कड़कड़डूमा कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इससे पहले 5 जनवरी, 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। नई याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 6 महीने बाद भी मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है और वे पिछले 6 सालों से जेल में हैं। ट्रायल कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होगी। शारजाह से कोझिकोड आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग, 179 यात्री और क्रू सुरक्षित शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरबिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण शनिवार को उसे कोच्चि के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान में सवार सभी 179 यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, एयर अरबिया की फ्लाइट G9-454 में इंजन के रिवर्स थ्रस्ट सिस्टम से जुड़ी तकनीकी समस्या सामने आई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुबह 3:19 बजे ‘लोकल स्टैंडबाय’ घोषित किया। 3:34 बजे फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई, ताकि सभी आपातकालीन सेवाएं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। खराबी को ठीक करने के बाद विमान को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी गई। इसके बाद एयर अरबिया का विमान सुबह 7:15 बजे कोझिकोड के लिए रवाना हो गया। FSSAI ने फूड पैकेजिंग में स्टेपल पिन-तार के इस्तेमाल पर बैन लगाया भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने खाद्य उत्पादों और उनकी पैकेजिंग में धातु की पिन, स्टेपल पिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने कहा है कि केक की सजावट, मिठाई के डिब्बों, स्नैक पैकेट और अन्य खाद्य पैकेजिंग में पिन या तार का इस्तेमाल लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। हाल के समय में कई ऐसे मामले आए हैं, जिनमें केक और खाद्य पैकेजों में पिन या स्टेपल पिन लगी मिली। केरल में निपाह वायरस के तीन और संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया केरल के कोझिकोड जिले में केरल में निपाह वायरस के तीन और संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि जिले में अब तक निपाह का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि एहतियात के तौर पर निगरानी और संपर्क ट्रेसिंग का काम जारी है। उन्होंने कहा कि नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के विशेषज्ञों की एक टीम शनिवार को कोझिकोड पहुंचेगी। टीम जिले की स्थिति का आकलन करेगी और रोकथाम के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करेगी। दिल्ली हाईकोर्ट का CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने का निर्देश देने से इनकार सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर दाखिल याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने री-इवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने का निर्देश देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस मधु जैन की अवकाशकालीन खंडपीठ ने कहा कि इस संबंध में कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया जाएगा। अब सुनवाई जुलाई में नियमित पीठ करेगी। याचिकाकर्ता एनएसयूआई ने हाई कोर्ट से तीन दिन के लिए पोर्टल फिर से खोलने का अनुरोध किया गया था। रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक रूस में ‘सैंड मास्टर कप’ से सम्मानित ओडिशा के रेत कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक को रूस में आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर महोत्सव में ‘रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान को पाने वाले वे पहले भारतीय हैं। यह अवॉर्ड उन्हें सैंड आर्ट में योगदान और ग्लोबल वार्मिंग विषय पर बनाई गई रेत की मूर्ति के लिए दिया गया। 11 जून 2026 से शुरू हुए इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में विशेष जूरी समिति ने सर्वसम्मति से उनके नाम का चयन किया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारी गिरफ्तार ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (आरएएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को शुक्रवार देर शाम को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के सतीश सेठ और गौतम दोषी को मनी लांड्रिंग रोधी कानून (पीएमएलए) के प्रविधानों के तहत अरेस्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने सतीश सेठ और गौतम दोषी की ट्रांजिट रिमांड ले ली है। ये दोनों पहले रिलायंस टेलीकाम लिमिटेड में डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। ईडी उन्हें दिल्ली ला रही है, क्योंकि यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज है। गौरतलब है कि एसबीआइ में 114.98 करोड़ रुपये की कथित लोन धोखाधड़ी की जांच के तहत सीबीआई ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन के लागू होते ही मिलेगा 12 लाख रुपये का एरियर! कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
    Next Article
    भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे, बारिश के कारण टॉस में देरी:रोहित वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बनेंगे, प्रिंस-बरार में से एक को डेब्यू कैप मिलेगी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment