Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:केंद्र सरकार, असम व नागालैंड के बीच समझौता, अगले साल एक-दो राज्यों को छोड़ पूरे पूर्वोत्तर से हटेगा AFSPA

    7 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पूर्वोत्तर भारत को लेकर दो बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि 2027 तक एक-दो राज्यों को छोड़कर पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) हटा लिया जाएगा। शाह ने कहा कि AFSPA के दायरे में लगातार हो रही कमी इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में शांति लौट रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार, असम और नागालैंड के बीच सीमा विवाद वाले इलाके में लंबे समय से बंद पड़े तेल और गैस उत्पादन को फिर से शुरू करने पर सहमति बनी है। अमित शाह ने कहा कि इस समझौते से तेल उत्पादन क्षमता मौजूदा 1,000-1,500 बैरल प्रतिदिन से बढ़कर करीब 10 गुना हो सकती है। उन्होंने बताया कि एक तेल क्षेत्र से 15,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का तेल और गैस मिलने का अनुमान है। आज की अन्य बड़ी खबरें… बंगाल में TMC नेता के घर के पास छापा, भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को हुगली जिले के तारकेश्वर में TMC के पूर्व विधायक रामेंदु सिंह रॉय के घर के पास स्थित एक कॉलेज परिसर में छापा मारा। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद की। असम में 4.7 तीव्रता का भूकंप, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में महसूस हुए झटके असम के कछार जिले में गुरुवार रात 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके मेघालय सहित पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि, इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात 9:10 बजे आया। इसका केंद्र असम के कछार जिले में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से 39 किलोमीटर नीचे थी। इसका केंद्र 24.941 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.007 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। देश में दलित ईसाई और मुस्लिमों को एससी का दर्जा दें या नहीं रिपोर्ट तैयार पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाले आयोग ने दलित ईसाइयों और दलित मुस्लिमों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने के मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द केंद्र सरकार को सौंपा जा सकता है। अक्टूबर 2022 में गठित आयोग ने करीब तीन वर्षों तक विभिन्न राज्यों का दौरा कर सामाजिक, कानूनी और ऐतिहासिक पहलुओं का अध्ययन किया। आयोग का दायित्व यह जांचना था कि हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अलावा अन्य धर्मों में धर्मांतरण कर चुके दलितों को भी एससी का दर्जा दिया जाना चाहिए या नहीं। वर्तमान में संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के तहत यह लाभ मुख्यतः हिंदू, सिख और बौद्ध समुदायों के दलितों को मिलता है। देश के पहले ‘मेड-इन-इंडिया’ सैन्य परिवहन विमान की टेस्ट उड़ान सफल 11 जून 2026 का दिन भारतीय विमानन और रक्षा इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। गुरुवार को देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ एयरबस सी 295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने वडोदरा से पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक पूरी की। इसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लि. और एयरबस की वडोदरा स्थित फाइनल असेंबली लाइन में बनाया गया है। यह वायुसेना के लिए देश में बनने वाले 40 सी-295 विमानों की शृंखला का पहला विमान है। वायुसेना को पहला विमान इसी साल सौंपेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Meenakshi Sood Case: Husband's Alleged Obscene Video With Nurse Goes Viral Days After Government Doctor's Death
    Next Article
    बिना लाल मिर्च-हल्दी से बनता है राजस्थान का ये सफेद चिकन, जानें इसकी खास रेसीपी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment