Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:पाकिस्तान ने पुंछ में सीजफायर तोड़ा, भारतीय सेना ने जवाब दिया

    20 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर के तरकुंडी इलाके में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग की। दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 7.62 मिमी और 5.56 मिमी जैसे छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें... महाराष्ट्र में पिकअप कुएं में गिरा, 8 की मौत; 15 लोग सवार थे महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मालशिरस तहसील के तंदुलवाड़ी गांव के पास 15 लोगों को ले जा रहा एक पिकअप सड़क किनारे कुएं में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप सीधे कुएं में जा गिरा। सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया कि मृतकों में 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल हुए 7 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई है। वाहन को कुएं से बाहर निकालने का काम जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में फर्जी निकली मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने एयरपोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी फर्जी निकली। सहार पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजकर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में बम धमकी से जुड़े ईमेल और फोन कॉल की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। बालासोर में सड़क हादसे में बस ड्राइवर की मौत, 20 घायल ओडिशा के बालासोर में NH-16 पर रविवार को एक टूरिस्ट बस सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बस ड्राइवर के. वेंकटेश्वर (54 वर्ष) की मौत हो गई और 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 45 यात्री सवार थे, जो कोलकाता से आंध्र प्रदेश के विजयनगरम लौट रहे थे। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बस से बाहर निकाला और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सिग्नेचर फॉर्जरी केस- CID के समन पर दूसरी बार पूछताछ के लिए हेडक्वॉर्टर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, आज कुणाल घोष भी आएंगे TMC नेता अभिषेक बनर्जी रविवार को कोलकाता में CID हेडक्वार्टर पहुंचे। उनसे पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति के लिए विधायकों के फर्जी सिग्नेचर केस में दूसरी बार पूछताछ की जानी है। CID अधिकारियों के अनुसार, पिछली पूछताछ के दौरान डायमंड हार्बर के सांसद के जवाबों से जांचकर्ता संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्हें दोबारा बुलाया गया है। CID ने TMC विधायक कुणाल घोष को भी रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी संभावना है कि दोनों नेताओं को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा सकती है। घोष को दोपहर करीब 3 बजे भवानी भवन में CID अधिकारियों के सामने पेश होना है। CID अधिकारी ने कहा कि बनर्जी से मामले के जुड़े कुछ खास दस्तावेज लाने को कहा गया है। जम्मू में BSF अधिकारी ने खुद को गोली मारकर जान दी, 13 जून को अपनी यूनिट में वापस लौटे थे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ने एक कैंप के अंदर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के मुताबिक, ASI लाल सिंह मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और जम्मू के बाहरी इलाके पलोरा स्थित BSF कैंप में तैनात थे। घटना रविवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही BSF और पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, लाल सिंह करीब एक महीने की छुट्टी पर थे। वह 13 जून को ही वापस अपनी यूनिट में लौटे थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और BSF मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। झारखंड के भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क, मुंडा ज्वेलरी और बांस से बनने वाले क्राफ्ट को जीआई टैग मिला झारखंड के भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क, मुंडा ज्वेलरी और बांस के शिल्प उत्पादों को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग मिला है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने अपने बयान में कहा कि यह झारखंड के कारीगरों और बुनकरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। दिल्ली के कालकाजी में रेस्टोरेंट में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में बुझाया दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना सुबह 4.45 बजे मिली। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की आगे जांच चल रही है। म्यांमार में 3.8 तीव्रता का भूकंप, केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था म्यांमार में शनिवार देर रात 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। NCS ने बताया कि भूकंप 13 जून 2026 को रात 11:31:57 बजे (IST) दर्ज किया गया। इसका केंद्र 22.258 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.092 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट्स पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनीं भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के इतिहास में पहली बार नौ महिला कैडेट्स पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुई हैं। ये सभी कैडेट्स नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से प्रशिक्षण लेकर IMA पहुंची थीं। इन नौ महिला अधिकारियों की खास बात यह है कि ये भारतीय सेना में सीधे परमानेंट कमीशन पाने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। इससे पहले महिला अधिकारी शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के जरिए सेना में शामिल होती थीं और निर्धारित अवधि की सेवा के बाद ही परमानेंट कमीशन के लिए पात्र बनती थीं। शुक्रवार को देहरादून स्थित IMA में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इस समारोह में राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि और रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में शामिल हुईं। मॉरीशस की 19 महीने की बच्ची की दिल्ली में हुई सफल रोबोटिक सर्जरी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 19 महीने की मॉरीशस की बच्ची की दुर्लभ रोबोटिक किडनी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। बच्ची जन्म से ही Congenital Anomalies of the Kidney and Urinary Tract (CAKUT) नाम की बीमारी से पीड़ित थी, जिससे उसकी किडनी और मूत्र प्रणाली का विकास प्रभावित हुआ था। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की दाहिनी किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी थी और उसमें कई सिस्ट बन गए थे। किडनी काम नहीं कर रही थी और बार-बार बुखार के साथ होने वाले यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) का कारण बन रही थी। CAKUT बच्चों में होने वाली क्रॉनिक किडनी बीमारी के सबसे सामान्य कारणों में से एक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों में होने वाले करीब 50 से 60 प्रतिशत क्रॉनिक किडनी रोग के मामलों और लगभग 40 प्रतिशत एंड-स्टेज किडनी डिजीज के मामलों के लिए यही बीमारी जिम्मेदार होती है। हैदराबाद में कार बचाने घर से बाहर निकले पिता-बेटी की करंट लगने से मौत हैदराबाद के अलवाल इलाके में भारी बारिश के बाद हुए हादसे में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों अपने घर के सामने खड़ी कार को हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब पेड़ की एक शाखा टूटकर बिजली के तार पर गिर गई। इससे तार टूटकर नीचे आ गया और उसमें करंट सप्लाई हो रहा था। PM मोदी 20 जून को राष्ट्रपति मुर्मु के ससुराल जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा के मयूरभंज जिले स्थित पहाड़पुर गांव का दौरा करेंगे। यह गांव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दिवंगत पति श्याम चरण मुर्मू का पैतृक गांव है। प्रधानमंत्री का यह दौरा ओडिशा में BJP सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा होगा। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहाड़पुर गांव रायरंगपुर कस्बे से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है। रायरंगपुर में ही राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म रायरंगपुर उपखंड के उपरबेड़ा गांव में हुआ था। उनकी शादी पहाड़पुर निवासी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी। जर्मनी से हैदराबाद आ रहे विमान में बम रखने की धमकी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। इसमें कहा कि विमान में बम रखा है। इस पर हैदराबाद हवाईअड्डे पर अलर्ट घोषित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले 16 मई को भी बम की धमकी दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IND-PAK: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रन से धोया, स्मृति-दीप्ति चमकी
    Next Article
    PM Modi-Macron વચ્ચે ફ્રાન્સમાં યોજાઈ મોટી બેઠક, જાણો કયા મુદ્દાઓ પર થઈ ચર્ચા

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment