Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली होटल आग, अकाउंटेंट ने कोर्ट में सरेंडर किया, पुलिस कस्टडी में भेजा गया

    19 hours ago

    1

    0

    साउथ दिल्ली के जिस होटल में 4 जून को आग से 22 लोगों की मौत हो गई थी, उस होटल के अकाउंटेंट जय मिश्रा ने सोमवार को दिल्ली कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। जय होटल मालिक लवकेश बजाज का करीबी है। पुलिस के मुताबिक, मिश्रा पर पहले भी, 2024 में, होटल में सिक्योरिटी डिवाइस न होने के सिलसिले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने यह भी कहा कि होटल के जरूरी डॉक्यूमेंट्स मिश्रा के नाम पर थे। पुलिस ने पिछले हफ़्ते होटल मालिक की कस्टडी मांगते हुए कोर्ट के सामने कहा कि बजाज की कस्टडी होटल मैनेजर मिश्रा और राकेश को ट्रेस करने, ढूंढने और पकड़ने के लिए ज़रूरी है, क्योंकि शुरुआती जांच में उनकी भूमिका जांच के दायरे में आ गई थी। मालवीय नगर में होटल फ्लोरिश स्टेज बेड एंड ब्रेकफ़ास्ट आग लगी थी। आज की बाकी बड़ी खबरें… असम सीएम हिमंता ने मंत्रियों को विभाग बांटे, गृह और PWD अपने पास रखा असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने आज अपने मंत्रियों में विभाग बांट दिए। अब सीएम के पास गृह और राजनीतिक, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, सूचना और जनसंपर्क, मुद्रण और स्टेशनरी विभाग हैं। इसके अलावा वे अन्य सभी विभाग भी संभालते हैं जो किसी दूसरे मंत्री को नहीं बांटे गए हैं। असम कैबिनेट में सीएम के अलाव 17 मंत्री हैं। कर्नाटक में गैस गीजर लीक होने से महिला की मौत कोडागु (कर्नाटक) में वीकेंड पर घूमने आई 27 साल की एक महिला की एक होमस्टे में गैस गीजर लीक होने की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतका की पहचान विनुथा के तौर पर हुई है, जो मैसूर की रहने वाली थी और बेंगलुरु में एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी। घटना रविवार को कलकंदुरु इलाके के एक होमस्टे में हुई, जहां वह कोडागु की दो दिन की ट्रिप पर अपने साथियों के साथ रुकी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, विनुथा नहाने गई थी और बाद में बाथरूम में बेहोश मिली। मामला तब सामने आया जब उसके साथियों ने देखा कि वह बहुत देर से बाथरूम में थी। उसे पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए, अधिकारी ने कहा कि विनुथा की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड के सांस में जाने से दम घुटने से हुई, जो कथित तौर पर गैस गीजर से लीक हुई थी। अधिकारी ने कहा कि बाथरूम में ठीक से वेंटिलेशन नहीं था, जिससे यह घटना हुई होगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी सूरज हेगड़े की कार्डियक अरेस्ट से मौत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी और कर्नाटक सरकार की गारंटी समिति के उपाध्यक्ष सूरज हेगड़े का कल देर रात निधन हो गया। वे लगभग 55 साल के थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। हेगड़े, जो इंडियन यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रभारी थे, पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स के पोते थे। उनके निधन पर कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है। TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया; ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ, उन्होंने TMC पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। ममता को अपना इस्तीफा वॉट्सएप और ईमेल पर भेज दिया है। तृणमूल कांग्रेस के पास अब लोकसभा में 28 सांसद, राज्यसभा में 12 सांसद रह गए हैं। संसद में अब TMC के कुल 40 सांसद हैं। तेलंगाना के खम्मम में निजी ट्रैवल बस पलटी, 22 से अधिक यात्री घायल तेलंगाना के खम्मम में शनिवार देर रात एक निजी ट्रैवल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, बस पेनुबल्ली थाना इलाके में रेलवे ब्रिज पर पलट गई। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 22-23 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG के लिए री-एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी; री-टेस्ट 21 जून को होगा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को नीट-यूजी 2026 री-एग्जामिनेशन के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 21 जून को होनी है। अभ्यर्थी अब नीट-यूजी 2026 के लिए आवंटित परीक्षा शहर देख सकते हैं। री-एग्जाम पेन-एंड-पेपर मोड में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक 551 शहरों में शहरों में होगी। तमिलनाडु में छठी से 12वीं तक शारीरिक शिक्षा जरूरी तमिलनाडु सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों (निजी सहित) के लिए इस सत्र से कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए शारीरिक शिक्षा की कक्षा करवाना जरूरी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक, कई निजी स्कूल शारीरिक शिक्षा की कक्षा नहीं करवाते थे और उन पीरियड का इस्तेमाल स्पेशल क्लास के लिए कर रहे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर ₹5 करोड़ का गोल्ड जब्त, 7 गिरफ्तार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 'ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस' के तहत ₹5 करोड़ कीमत का 3.2 किलो गोल्ड जब्त किया है। जो विदेश से भारत लाया गया था। गोल्ड को वैक्स (मोम) के तौर पर तस्करी करके लाया गया था। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 विदेशी नागरिक (बांग्लादेश और श्रीलंका के), 3 एयरपोर्ट कर्मचारी और सोना प्राप्त करने वाला एक लोकल व्यक्ति शामिल है। भूटान में भूकंप से सिक्किम और बंगाल में झटके महसूस हुए; कुछ सेकंड तक कांपी धरती भूटान में रविवार देर रात 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र भूटान के पुनाखा क्षेत्र के पास था। इससे भारत में गंगटोक, सिलीगुड़ी, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार समेत कई इलाकों में लोगों ने कुछ सेकंड तक धरती में कंपन महसूस की। लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सिक्किम से सिलीगुड़ी जाते समय लापता 4 लोगों के शव तीस्ता नदी से मिले, कार भी बरामद सिक्किम के चार लोगों के शव रविवार को पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी से बरामद किए गए। ये सभी 5 जून को गंगटोक जिले से सिलीगुड़ी जा रहे थे और रास्ते में लापता हो गए थे। जांच के दौरान NH-10 के पास कार की बैटरी और हेडलाइट के कुछ हिस्से मिले। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। NDRF, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबी कार का पता लगाया गया, जिसके अंदर चारों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कार तीस्ता नदी में गिर गई था। मृतकों की पहचान स्मारिका नेओपाने (28), शैब्या नेओपाने (27), टीका दहाल (27) और पांच साल की दित्या छेत्री के रुप में की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी लोग सिलीगुड़ी में इलाज करा रहे अपने माता-पिता से मिलने जा रहे थे। दिल्ली फायर सर्विस में 850 से ज्यादा पद खाली, आखिरी बार 2011 में भर्ती हुई थी; होटल अग्निकांड के बाद खुलासा दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की तैयारियों और संसाधनों पर सवाल उठने लगे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली फायर सर्विस में फायरफाइटर के 3,312 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 853 पद खाली पड़े हैं। वहीं स्टेशन अधिकारी के 90 स्वीकृत पदों में केवल 18 पदों पर ही अधिकारी कार्यरत हैं। सूत्रों के मुताबिक स्टेशन अधिकारी पद के लिए आखिरी बार सीधी भर्ती साल 2011 में हुई थी। दिल्ली फायर सर्विस ने 1969 में वायरलेस संचार प्रणाली शुरू की थी। सूत्रों के अनुसार तब से अब तक वायरलेस फ्रीक्वेंसी सिस्टम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। विभाग अभी भी दो वीएचएफ (VHF) चैनलों पर निर्भर है। हालांकि रेडियो सेट आधुनिक डिजिटल डिवाइस में बदल दिए गए हैं, लेकिन संचार ढांचा लगभग पुराना ही बना हुआ है।ती दिल्ली में ऊंची इमारतों और शहरी विस्तार के साथ फायर स्टेशनों की संख्या 17 से बढ़कर 71 हो गई है। इसके बावजूद पुरानी संचार व्यवस्था के कारण कई बार कंट्रोल रूम, फायर स्टेशन और मौके पर मौजूद कर्मचारियों के बीच संपर्क में दिक्कतें आती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    iPhone 18 Pro Specifications, Features and Price in India; Know All Latest Leaks
    Next Article
    4K Vs 8K Smart TV: जानिए दोनों में क्या है फर्क और किसे खरीदने में है आपका फायदा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment