Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में चौथे फ्लोर पर स्थित पीजी आग लगी, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

    19 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके स्थित केदार बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर स्थित पीजी में गुरुवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव अभियान जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर के कामजोंग में 2 कुकी लोगों की हत्या, 30 घरों को आग लगाई गई मणिपुर के कामजोंग जिले में गुरुवार सुबह 4.55 बजे संदिग्ध उग्रवादियों ने कुलतूह कूकी गांव पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और करीब 30 घरों में आग लगा दी गई। एक दिन पहले ही कांगपोकपी जिले में 6 नगा नागरिकों के शव मिले थे। केरलम में नशीले पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन तूफान शुरू, 72 घंटे में 1500 से ज्यादा मामले दर्ज केरल पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन तूफान शुरू किया है। पुलिस के मुताबिक, अभियान के पहले 72 घंटों में 1500 से अधिक मामले दर्ज किए गए। 1000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने गांजा का पैकेट उबलते हुए प्रेशर कुकर में छिपा दिया था, लेकिन कुकर की सीटी से आईं गंध के कारण पुलिस को शक हो गया। एक अन्य मामले में एक टेक कर्मचारी के पास से भांग के पौधे मिले, जिस पर उसने दावा किया कि वह उनसे रसोई के लिए चटनी बनाना चाहता था। भाजपा का आरोप- कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने ₹39 हजार करोड़ का ‘गार्बेज स्कैम’ किया भाजपा ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) ठेकों में ₹39 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी हुईं और प्रोजेक्ट की लागत कई गुना बढ़ाई गई। इसका आर्थिक बोझ आम जनता पर डाला गया। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक निजी कंपनी को 35 साल के लिए ज्यादा रेट पर ठेका देकर लगभग ₹10 हजार करोड़ कमीशन खाया है। अभिषेक बनर्जी को फर्जी साइन केस में हाईकोर्ट से राहत, 3 हफ्ते तक कार्रवाई पर रोक; आज CID के सामने पेश होंगे कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ तीन हफ्तों तक किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई पर रोक लगा दी है। जस्टिस कौशिक चंदा की बेंच ने अभिषेक को गुरुवार शाम 6 बजे तक कोलकाता स्थित CID मुख्यालय भवानी भवन में पेश होकर जांच में शामिल होने का निर्देश भी दिया। मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी। अभिषेक आज शाम 4 बजे दिल्ली से कोलकाता पहुंच रहे है। इसके बाद CID के सामने पेश होंगे। मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष के चयन से जुड़ा है। आरोप है कि TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई बैठक के बाद तैयार किए गए दस्तावेजों पर कुछ विधायकों के हस्ताक्षर दिखाए गए, जबकि वे उस बैठक में मौजूद नहीं थे। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार, LOC पार कर भारत में घुसा; पूछताछ जारी जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारत में घुसे एक पाकिस्तानी युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान जावेद अहमद के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के टेट्रिनोट इलाके का रहने वाला है। अधिकारियों के अनुसार, सेना के जवानों ने निगरानी के दौरान उसे हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी का पुंछ स्थित राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में मेडिकल कराया गया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। भारतीय मेजर ने 91 देशों को पीछे छोड़कर अमेरिका में जीते अवॉर्ड, पहली बार किसी भारतीय को ऐसी उपलब्धि भारतीय सेना के मेजर प्रभात मिश्रा ने अमेरिकी सेना कमांड और जनरल स्टाफ कॉलेज (सीजीएससी) में दो शीर्ष शैक्षणिक अवॉर्ड जीते हैं। मेजर मिश्रा को उत्कृष्ट मास्टर ऑफ मिलिट्री आर्ट्स एंड साइंस थीसिस के लिए बिरर-ब्रूक्स अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, जनरल डगलस मैकआर्थर मिलिट्री लीडरशिप राइटिंग अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। 10 महीने के इस नेतृत्व कार्यक्रम में 92 देशों के अधिकारी शामिल हुए। इस वर्ष 951 को उपाधि मिली। अमेरिका का यह कॉलेज दुनिया के सबसे प्रमुख सैन्य शिक्षा संस्थानों में से एक है। 1894 से 170 देशों के 8,700 अ​फसर प्रशिक्षण ले चुके हैं। कौन हैं मेजर प्रभात मिश्रा? प्रभात मिश्रा 22 कुमाऊं रेजीमेंट के मेजर हैं। 1948 के बाद से पहले भारतीय ​अधिकारी हैं, जिन्होंने बिरर-ब्रूक्स अवॉर्ड जीता है। डगलस मैकआर्थर मिलिट्री लीडरशिप अवॉर्ड जीतने वाले भी वे पहले भारतीय हैं। विद्वतापूर्ण योगदान के लिए उन्हें ‘गोल्डन पेन’ से भी नवाजा गया। बांग्लादेशी महिला की मौत, दिल्ली होटल अग्निकांड में मौतों का आंकड़ा 23 पर पहुंचा दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। बुधवार को इलाज के दौरान एक बांग्लादेशी महिला की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को नाइजीरियाई नागरिक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक बांग्लादेश की महिला नागरिक थी, जो इलाज करवाने भारत आई थी। लेकिन, 3 जून को होटल में लगी आग में झुलस गई थी। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज अभी भी जारी है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। तमिलनाडु में पर्यटकों की गाड़ी पलटी, एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में ऊटी के पास बुधवार को एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आंध्र प्रदेश के एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, विशाखापट्टनम के अक्कय्यापालेम इलाके के 22 सदस्यीय परिवार के लोग मैसूरु और ऊटी समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा के बाद अपने घर लौट रहे थे। जब उनका वाहन नीलगिरि जिले के कुन्नूर घाट रोड पर नंदगोपाल ब्रिज के पास पहुंचा, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगा मामले में आरोपी ताहिर की जमानत पर पुलिस से मांगा जबाव दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में आरोपी और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई तय की है। कोर्ट ने पुलिस को अपील दाखिल करने में हुई 87 दिनों की देरी को माफ करने वाली अर्जी पर भी जवाब देने का समय दिया है। ताहिर हुसैन ने कड़कड़डूमा कोर्ट के 29 जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। 650 करोड़ के घोटाला मामले में दिल्ली CM ने दो डॉक्टरों को निलंबित करने का आदेश दिया दिल्ली सरकार की सेंट्रल प्रिक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में 650 करोड़ रुपए के महाघोटाले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है। विजिलेंस की छापेमारी में यह बात सामने आई कि सरकारी अस्पतालों के लिए दवाएं, ओआरएस और मेडिकल उपकरण बाजार मूल्य से 10 से 15 गुना अधिक कीमतों पर खरीदे गए थे। मुख्यमंत्री गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा कि उन्होंने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने और 2 डॉक्टरों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pranit More 'Biryani' row: Maharashtra Cyber police register case against comedian after NCW summon
    Next Article
    कल का मौसम, 12 जून: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर; 70 की स्पीड से तूफानी हवाएं, IMD का अलर्ट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment