धीमी होगी भारत की ग्रोथ गाथा, फिर भी बाकियों से तेज बढ़ेगा देश, 2 इंटरनेशनल एजेंसीज ने जताया भरोसा
4 hours from now
विश्व बैंक और फिच ग्रुप की कंपनी बीएमआई ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो पिछले साल के 7.7 प्रतिशत से कम है. यह गिरावट मुख्य रूप से कच्चे तेल और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू निजी मांग और निवेश में आई सुस्ती की वजह से है. हालांकि, वैश्विक मंदी और पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक संकट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा. ईंधन करों में कटौती, जीएसटी में संभावित राहत और नए व्यापार समझौतों जैसे सुरक्षा कवच भारतीय इकोनॉमी को सहारा देंगे, जिससे अगले दो सालों में विकास दर फिर से 7 प्रतिशत के पार पहुंचने की उम्मीद है.
Click here to Read more
.png)