Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बकरीद आज, दिल्ली-यूपी में मस्जिदों पर ड्रोन से निगरानी:बंगाल में फ्लैग मार्च; 5 राज्यों के मुस्लिमों का प्रदर्शन- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें

    2 weeks ago

    1

    0

    देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाहों में नमाज पढ़ने पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया यूपी, बंगाल दिल्ली में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स फ्लैग मार्च कर रही है। मस्जिदों और ईदगाहों पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। उत्तराखंड, चंडीगढ़ की मस्जिदों और ईदगाहों में इस बार नमाजी पोस्टर लेकर पहुंचे, जिन पर लिखा था- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें। राज्यस्थान की हज वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का मुस्लिम समुदाय भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग कर रहा है। बकरीद से जुड़ी तस्वीरें… बकरीद के साथ ही हज यात्रा का समापन ईद-उल-अजहा या बकरीद को 'बलिदान का त्योहार' भी कहा जाता है। यह इस्लामी हिजरी कैलेंडर के 12वें महीने, धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। यह मक्का में होने वाली सालाना हज यात्रा के समापन का प्रतीक है। बकरीद की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि यह चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 11 दिन छोटा होता है। इसका नतीजा यह होता है कि पश्चिमी कैलेंडर में ईद हर साल थोड़ा पहले आ जाती है। बकरीद से जुड़े अपडेट्स… राज्यों में बकरीद से जुड़ी खबरें… उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में नमाज के दौरान बहस, CO ने हाथ जोड़े: सपा नेताओं से बोले- यहां से चले जाइए; ताजमहल में 5 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी यूपी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा मनाई जा रही है। आगरा के ताजमहल परिसर में 5 हजार लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। संभल-वाराणसी में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। कानपुर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बुलंदशहर में ईदगाह मस्जिद में भीड़ अधिक होने पर कुछ लोग बाहर नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। सीओ ने उन्हें रोका तो नमाजी नाराज हो गए। उन्होंने सपा नेता और पूर्व विधायक होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा से शिकायत की। इसके बाद नेताओं और सीओ विकास चौहान के बीच तीखी बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख सीओ ने नेताओं के सामने हाथ जोड़ लिए। कहा- आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं। यहां से चले जाइए। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, नैनीताल में कम करवाई गई लाउडस्पीकर की आवाज, हरिद्वार में RAF के फ्लैग मार्च के बाद पढ़ी गई नमाज देहरादून से लेकर हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ तक ईदगाहों और मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के नमाजियों ने विशेष नमाज अदा की। देहरादून में कुछ नमाजियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर पोस्टर भी प्रदर्शित किए। हरिद्वार में RAF के फ्लैग मार्च के बाद शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हुई। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: भोपाल में ताज-उल-मसाजिद समेत शहरभर की मस्जिदों में नमाज, बकरीद पर कुर्बानी का वीडियो शेयर न करने की अपील बकरीद के मौके पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने कुर्बानी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि कुर्बानी स्थल को चारों ओर से दीवार/टीन शेड से ढंककर रखा जाए। कुर्बानी के फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचने की अपील भी की गई है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: खुले में कुर्बानी-DJ पर रोक, पंजाब-ओडिशा से 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, मैदानों और खुले इलाकों में कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल अधिकृत स्लॉटर हाउस या निजी परिसरों के अंदर ही की जा सकेगी। निर्देशों के अनुसार, खुले स्थानों पर कुर्बानी, डीजे बजाने और धार्मिक आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि पिछले साल से ही नमाज शिफ्ट में अदा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICC announces all-female panel of match officials for Women's T20 World Cup, four Indians selected
    Next Article
    7 दिन के नवजात को जलाकर फेंका:गुजरात के सूरत की घटना, शहर में 7 दिनों में नवजात फेंकने की तीसरी घटना

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment