बार-बार वापस आ जाता है डैंड्रफ? यह देसी नुस्खा करेगा रूसी की छुट्टी, ऐसे करें तैयार
4 hours from now
Dandruff Home Remedy: क्या आप भी डैंड्रफ, सिर में खुजली की समस्या से परेशान हैं, तो यह घरेलू नुस्खा आपके काम आ सकता है. इससे बाल भी झड़ने से बचाए जा सकते हैं. इस घरेलू हेयर पैक को बनाने के लिए एक कटोरी खट्टी दही लें. इसमें एक नींबू का रस मिलाएं. फिर जरूरत के अनुसार मेहंदी पाउडर और थोड़ा सा हेयर ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. जब यह एक स्मूद पेस्ट बन जाए, तो इसे बालों की जड़ों और पूरे स्कैल्प पर लगाएं. करीब 30 मिनट तक पैक को सूखने दें और फिर हल्के शैंपू से बाल धो लें. यह उपाय स्कैल्प की सफाई करने और रूसी को कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि, यह एक घरेलू नुस्खा है और इसके परिणाम व्यक्ति की त्वचा पर निर्भर कर सकते हैं. यदि समस्या ज्यादा बढ़ रही हो या डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Click here to Read more
.png)