Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ब्रिटेन में सोशल मीडिया पर बैन जल्द:16 साल से कम उम्र के बच्चों ‎की पहुंच सीमित करने पर विचार‎, 76% लोग इसके समर्थन में

    3 hours ago

    1

    0

    ब्रिटेन की कीर स्टार्मर सरकार 16 वर्ष से कम‎ आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर ‎‎प्रतिबंध लगाने की संभावना पर विचार कर रही‎ है। माना जा रहा है कि 18 जून को मेकरफील्ड ‎‎उपचुनाव से पहले इस संबंध में घोषणा की जा ‎‎सकती है। यह कदम ऐसे समय पर चर्चा में है‎, ‎जब सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के भीतर स्टार्मर के ‎नेतृत्व को लेकर असंतोष की खबरें हैं और ग्रेटर ‎‎मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम को पार्टी का‎ संभावित भविष्य का नेता माना जा रहा है। इसके ‎तहत बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ‎वेबसाइटों पर 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की‎ पहुंच सीमित की जा सकती है। हालांकि वॉट्सएप जैसी मैसेजिंग सेवाओं और यूट्यूब ‎किड्स जैसे शैक्षणिक प्लेटफॉर्म को छूट मिल ‎सकती है। सोशल मीडिया प्रतिबंध को लेकर‎ वैश्विक स्तर पर भी बहस तेज है। ऑस्ट्रेलिया ‎पहले ही इस तरह का कानून लागू कर चुका है, ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎जबकि कनाडा और यूरोपीय संघ भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मार्च में यूगॉव के सर्वे में 76% ब्रिटिश नागरिकों ने ऐसे प्रतिबंध का समर्थन किया था, जो प्रमुख यूरोपीय देशों में सबसे अधिक‎ समर्थन माना गया। लेबर नेता एंडी बर्नहैम का ‎कहना है कि सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल ‎इंटेलिजेंस और बड़ी टेक कंपनियों को नियंत्रित‎ करने का समय आ गया है।‎
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 1 की मौत:10 घायल; पुलिस ने रोबोट की मदद से हमलावर को मार गिराया
    Next Article
    ‘मैं बॉयफ्रेंड के साथ ही रहूंगी…’ थाने में बेटी की बात सुनकर भड़का पिता, पुलिसवालों के सामने चाकू से वारकर मार डाला; दिल दहला देगी बांदा की कहानी

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment