Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    चंडीगढ़ टेस्ट- अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का स्कोर 540 पार:सुंदर-कुलदीप क्रीज पर; गिल 126, पंत 81 रन बनाकर आउट, सलीम 6 विकेट ले चुके

    11 hours ago

    1

    0

    भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ चंडीगढ़ टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। उसने पहली पारी में 7 विकेट पर 541 रन बना लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। रविवार को मैच का दूसरा दिन है और दूसरे सेशन का खेल जारी है। मोहम्मद सिराज 12 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सलीम ने बोल्ड किया। सलीम को छठा विकेट मिला है। उन्होंने टेस्ट करियर में पहली बार पारी में 5 विकेट झटके हैं। लंच से पहले हश्मतुल्लाह शाहिदी ने ऋषभ पंत (81 रन) को पवेलियन भेजा। इंडिया ने 368/3 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। मैच का स्कोरबोर्ड गिल-पंत में 169 रन की साझेदारी कप्तान गिल और पंत दिन की शुरुआत करने उतरे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की। गिल ने 103 और पंत ने 50 रन से पारी को आगे बढ़ाया। गिल अपनी पारी में 23 और पंत 31 रन जोड़ सके। गिल आउट, फैंस मायूस; मैदान के बाहर का माहौल न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। यहां ज्यादातर फैंस लोकल बॉय शुभमन गिल को देखने के लिए पहुंचे। हालांकि 103 रन से आगे खेलने उतरे गिल 23 रन और बनाकर 126 पर आउट हो गए। इससे फैंस के बीच मायूसी नजर आई। पढ़ें पूरी खबर दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cinema : એક કરોડ પણ નથી કમાઈ રહી બોબીની ફિલ્મ બંદર, માત્ર 2 દિવસમાં જ નીકળી ગઈ ફિલ્મની હવા!
    Next Article
    नेपाल ने माना भारत का लोहा, सीमा विवाद पर बोला- खुले मन से होगी बातचीत

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment